भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत की तरफ से जेमिमा रोड्रिग्ज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। यह उनके वनडे करियर का तीसरा शतक है। जेमिमा ने इस वर्ल्ड कप में अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भी शानदार अर्धशतक लगाया था। जेमिमा ने इस मैच में 115 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
जेमिमा रोड्रिग्ज ऐसा करने वाली बनीं दूसरी बल्लेबाज
जेमिमा रोड्रिग्ज महिला वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय बनी हैं। इससे पहले ये कारनामा भारत के लिए हरमनप्रीत कौर ने किया था। उन्होंने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद 171 रन की पारी खेली थी। इसके साथ ही वह महिला वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाली दूसरी बल्लेबाजी बन गई हैं।
हरमनप्रीत कौर के साथ जेमिमा ने की शानदार साझेदारी
जेमिमा रोड्रिग्ज इस मैच में नंबर तीन पर बैटिंग करने के लिए उतरी थी। शैफाली वर्मा के आउट होने के बाद वह क्रीज पर बैटिंग करने के लिए आई थी। उन्होंने पहले हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 167 रन की पार्टनरशिप की। हमनप्रीत कौर के पास भी इस मैच में शतक पूरा करने का मौका था लेकिन वह एनाबेल सदरलैंड की गेंद पर एश्ले गार्डनर के हाथों कैच आउट हो गई।
ये भी पढ़ें
भारत में टेस्ट सीरीज के दौरान टूटेगी बड़ी परंपरा, लंच से पहले इस वजह से लिया जाएगा टी ब्रेक
फोएब लिचफील्ड ने सेमीफाइनल मैच में खेली तूफानी पारी, शतक लगाकर अपने नाम किए कई रिकॉर्ड
Latest Cricket News