1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फोएब लिचफील्ड ने सेमीफाइनल मैच में खेली तूफानी पारी, शतक लगाकर अपने नाम किए कई रिकॉर्ड

फोएब लिचफील्ड ने सेमीफाइनल मैच में खेली तूफानी पारी, शतक लगाकर अपने नाम किए कई रिकॉर्ड

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 30, 2025 05:38 pm IST,  Updated : Oct 30, 2025 05:38 pm IST

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की 22 वर्षीय फोएब लिचफील्ड ने भारत के खिलाफ मैच में मात्र 77 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया।

Phoebe Litchfield- India TV Hindi
फोएब लिचफील्ड Image Source : AP

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। ये मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज फोएब लिचफील्ड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। इस शतकीय पारी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस मैच में उन्होंने 77 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में शतक लगाने वाली तीसरी बल्लेबाज बनी हैं। वनडे वर्ल्ड कप में यह लिचफील्ड का पहला शतक है।

फोएब लिचफील्ड के नाम हुआ ये रिकॉर्ड

फोएब लिचफील्ड ने ये शतक 22 साल और 195 दिन की उम्र में लगाया है। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में शतक लगाने वाली सबसे युवा महिला बल्लेबाज बन गई हैं। वहीं अब उनके नाम वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड जुड़ गया है। आपको बता दें कि लिचफील्ड इस मैच में 93 गेंदों में 17 चौके और 3 छक्के की मदद से 119 रन बनाकर आउट हुई। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 127.96 का रहा। उनकी इस पारी से ऑस्ट्रेलिया इस मैच में काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

फोएब लिचफील्ड और एलिसा पेरी के बीच हुई शतकीय साझेदारी

इस सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस समय मजबूत स्थिति में है। कप्तान एलिसा हीली के जल्दी आउट होने के बाद फोएबे लिचफील्ड और एलिसा पेरी की साझेदारी ने टीम को शानदार वापसी करवाई। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 155 रन की पार्टनरशिप हुई। उनके अलावा इस मैच में एलिसा हीली भी अर्धशतक लगा चुकी हैं और वह इस शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करना चाहेगी।

दोनों टीमों ने अपने प्लेइंग XI में किए बड़े बदलाव

इस मैच की बात करें तो वहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI में दो बदलाव हुए। वहीं भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग XI में 3 बदलाव किए हैं। अब इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के सामने कितना बड़ा टारगेट रखती है ये देखने लायक बात होगी।

यह भी पढ़ें

अभिषेक नायर के KKR का हेड कोच बनते ही मुंबई इंडियंस ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, रोहित शर्मा की फोटो के साथ लिखी ये बात

3 विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह बन जाएंगे नंबर 1, इस मामले में पाकिस्तानी गेंदबाज को छोड़ेंगे पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल