1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 3 विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह बन जाएंगे नंबर 1, इस मामले में पाकिस्तानी गेंदबाज को छोड़ेंगे पीछे

3 विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह बन जाएंगे नंबर 1, इस मामले में पाकिस्तानी गेंदबाज को छोड़ेंगे पीछे

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 30, 2025 05:01 pm IST,  Updated : Oct 30, 2025 05:01 pm IST

जसप्रीत बुमराह इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेल रहे हैं। सीरीज के दूसरे मैच में उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह Image Source : AP

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। ऐसे में अब फैंस की निगाहें दूसरे टी-20 मैच पर टिकी हुई हैं। सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में जसप्रीत बुमराह के पास एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। वह इस मैच में शानदार गेंदबाजी करके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं।

सईद अजमल को पीछे छोड़ सकते हैं जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के सईद अजमल के नाम है। इस टीम के खिलाफ उन्होंने 11 मैचों में 19 विकेट चटकाए थे। वहीं दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह का नाम है। बुमराह ने इस टीम के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में 15 मैचों में अब तक 17 विकेट चटकाए हैं। सईद अजमल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जसप्रीत बुमराह को 3 विकेट की जरूरत है। अब इस मैच में वह इस रिकॉर्ड को तोड़ पाते हैं या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा। उनके अलावा मोहम्मद आमिर (पाकिस्तान), मिचेल सैंटनर और ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड) ने भी इस टीम के खिलाफ 17-17 विकेट चटकाए हैं।

टी-20 इंटरनेशनल में कैसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन

टी-20 इंटरनेशनल में जसप्रीत बुमराह के आंकड़े की बात करें तो उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक 76 मैचों की 74 पारियों में 96 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका औसत 17.85 का रहा है। वहीं उनकी इकॉनमी रेट 6.35 का रही है। टी-20 इंटरनेशनल में उनका बेस्ट प्रदर्शन 7 रन देकर 3 विकेट का रहा है। यह एक ऐसा फॉर्मेट है जहां बुमराह अभी तक एक भी बार चार विकेट हॉल या पांच विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं। वह हाल ही में एशिया कप 2025 में खेलते हुए नजर आए थे, लेकिन वहां उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था।

वनडे सीरीज में नहीं खेले थे जसप्रीत बुमराह

आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था। वह भारत के लिए इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। दो मैचों की उस टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने कुल 7 विकेट अपने नाम किए थे। अब इस टी-20 सीरीज में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें 

IPL 2026 से पहले बहुत बड़ा बदलाव, इस टीम ने बदल दिया अपना हेड कोच

IND vs AUS: कब होगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मुकाबला, ये है मैच शुरू होने का वक्त

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल