1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोस बटलर ने रचा इतिहास, ODI क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाले दूसरे अंग्रेज बल्लेबाज बने

जोस बटलर ने रचा इतिहास, ODI क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाले दूसरे अंग्रेज बल्लेबाज बने

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी ODI सीरीज में जोस बटलर ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। बटलर ने पहले मैच में उतरने के साथ ही इतिहास रच दिया है।

Jos Buttler- India TV Hindi
Image Source : AFP जोस बटलर

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने भारत के खिलाफ पहले ODI मैच में उतरने के साथ ही बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। जोस बटलर ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन के स्पेशल क्लब में जगह बना ली है। बर्मिंघम में 14वें की पहली गेंद पर कप्तान हैरी ब्रूक के आउट होने के बाद बटलर बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे। इसके साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज ने नया इतिहास रच दिया।

ODI क्रिकेट में बटलर ने किया कमाल

दरअसल, जोस बटलर ने ODI क्रिकेट में 200 मैच खेलने का बड़ा कारनामा कर दिखाया है। इसके साथ ही वह ODI क्रिकेट के इतिहास में 200 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले सिर्फ दूसरे इंग्लिश क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले ये बड़ा कारनामा सिर्फ पूर्व इंग्लिश कप्तान इयोन मोर्गन ने किया था। हालांकि, इंग्लैंड की ओर से अब तक कोई भी खिलाड़ी ODI क्रिकेट के इतिहास में 300 या उससे ज्यादा मैच खेलने का कारनामा नहीं कर पाया है।

गौरतलब है कि इयोन मोर्गन ने इंग्लैंड के लिए 2009 से 2022 के बीच 225 ODI मैच खेले थे। बटलर 2012 से इंग्लैंड टीम के साथ हैं। उन्होंने अब तक 200 मैचों में 38.87 के औसत से 5520 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं। बटलर इंग्लैंड के लिए ODI क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ इयोन मोर्गन हैं। मोर्गन ने 6957 रन बनाने का कारनामा किया।

इंग्लैंड की ओर से ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर

  • इयोन मोर्गन - 225
  • जोस बटलर - 200
  • पॉल कॉलिंगवुड - 197
  • जेम्स एंडरसन - 194
  • जो रूट - 190

रूट सिर्फ 10 मैच दूर

जोस बटलर के बाद अब जो रूट 200 ODI मैच खेलने वाले तीसरे इंग्लिश खिलाड़ी बन सकते हैं।  रूट ने अब तक 190 ODI मैच खेले हैं। उन्होंने 50 ओवर के फॉर्मेट में 7585 रन बनाए हैं। वह सिर्फ ODI और टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं। सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर सबसे टॉप पर हैं। ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल सचिन ने 463 ODI मैच खेले हैं। उन्होंने 200 टेस्ट और एक T20I मैच भी खेला है।

यह भी पढ़ें:

जोस बटलर ने शतक लगाकर विराट कोहली को छोड़ा पीछे, T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने तीसरे बैटर

जोस बटलर और हैरी ब्रूक के बीच हुई रिकॉर्डतोड़ पार्टनरशिप, तोड़ा संजू सैमसन और तिलक वर्मा का रिकॉर्ड

Latest Cricket News