1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोस बटलर के नाम हुआ बड़ा कीर्तिमान. 300 के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री

जोस बटलर के नाम हुआ बड़ा कीर्तिमान. 300 के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 17, 2026 09:19 pm IST,  Updated : Apr 17, 2026 09:26 pm IST

जोस बटलर ने IPL 2026 में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच के दौरान अंगकृष रघुवंशी का कैच पकड़ते ही इतिहास रच दिया।

Jos Buttler- India TV Hindi
जोस बटलर Image Source : AFP

Jos Buttler: IPL 2026 के 25वें मुकाबले में बड़ा कारनामा देखने को मिला, जब गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इतिहास रचते हुए T20 क्रिकेट में खास मुकाम हासिल कर लिया। उनकी शानदार फील्डिंग ने न सिर्फ टीम को बड़ी सफलता दिलाई, बल्कि उन्हें दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल कर दिया।

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर ने एक कैच लपकते हुए बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में बटलर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी का कैच लपकते ही T20 क्रिकेट में अपने 300 कैच पूरे कर लिए। इस तरह वह T20 क्रिकेट में 300 कैच का आंकड़ा छूने वाले पहले इंग्लिश प्लेयर बन गए। यही नहीं, वह ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले बटलर दुनिया के चौथे खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले कायरन पोलार्ड, डेविड मिलर और क्विंटन डी कॉक ही इस आंकड़े तक पहुंच सके थे। रघुवंशी इस सीजन में कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं और उनका यह विकेट कगिसो रबाडा की गेंद पर आया।

कायरन पोलार्ड टॉप पर

अगर T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कायरन पोलार्ड इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। उन्होंने अब तक 735 मैचों में 405 कैच पकड़े हैं। उनके बाद डेविड मिलर का नाम आता है। वहीं तीसरे स्थान पर क्विंटन डी कॉक हैं, जिन्होंने 440 मैचों में 300 से ज्यादा कैच लपके हैं। कुल मिलाकर, जोस बटलर का यह रिकॉर्ड उनके शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ता है और यह साबित करता है कि वह सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि विकेटकीपिंग और फील्डिंग में भी टीम के लिए उतने ही अहम खिलाड़ी हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ी

  • 405 - कायरन पोलार्ड
  • 332 - डेविड मिलर
  • 316 - क्विंटन डी कॉक
  • 300 - जोस बटलर
  • 275 - ड्वेन ब्रावो

IPL 2026 के 25वें मैच की बात की जाए, तो पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 180 रनों पर ढेर हो गई। कैमरन ग्रीन ने 79 रनों की पारी खेली। गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लेने का कारनामा किया। सिराज और अशोक शर्मा के हाथ 2-2 सफलता लगी।

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई थी मैच फिक्सिंग? ICC के एंटी करप्शन यूनिट ने शुरू की जांच

ICC का बड़ा ऐलान, पहली बार होगा टूर्नामेंट का आयोजन, शेड्यूल आया सामने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल