1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोस बटलर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले इंग्लिश विकेटकीपर

जोस बटलर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले इंग्लिश विकेटकीपर

भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड की टीम लगातार दूसरा T20I मैच जीतने में सफल रही। नॉटिंघम में भारतीय टीम को 125 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

Jos Buttler- India TV Hindi
Image Source : AP जोस बटलर

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को लगातार दूसरी करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। नॉटिंघम में खेले गए तीसरे T20I मैच में भारतीय टीम 202 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 76 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह टीम इंडिया को 125 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। T20I क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से यह भारतीय टीम की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टीम इंडिया ने कभी भी 100 से ज्यादा रनों के अंतर से मैच नहीं गंवाया था।

इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज बेबस नजर आए। इंग्लिश गेंदबाजों ने ही नहीं बल्कि इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर ने भी विकेट के पीछे कमाल किया। उन्होंने भारतीय टीम के 5 बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह को आउट करने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही उन्होंने नया इतिहास रच दिया।

19 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त

दरअसल, जोस बटलर ने एक ही T20I मैच में इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा शिकार करने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। इसके साथ ही उन्होंने मैट प्रायर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2007 में केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक मैच में चार खिलाड़ियों को आउट किया था। बटलर के नाम अब एक T20I मैच में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को आउट करनेल का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह इस मामले में न्यूजीलैंड के मिचेल हे से पीछे हैं, जिन्होंने 2024 में श्रीलंका के खिलाफ एक मैच में 6 डिसमिसल किए थे।

बटलर के नाम 4000 से ज्यादा रन

बटलर ने तीसरे T20I मैच में बल्ले से भी अहम योगदान दिया। उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों पर तेजी से 36 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। बटलर के करियर पर नजर डालें तो, उन्होंने 158 T20I मैचों में 147.78 के स्ट्राइक रेट से 4073 रन बनाए हैं, जिसमें 28 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है।  उन्होंने विकेट के पीछे 106 खिलाड़ियों को आउट किया है। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक हैं। क्विंटन ने बतौर विकेटकीपर 111 शिकार किए हैं। इंग्लैंड और भारत के बीच अब 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में चौथा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में इंग्लैंड की कोशिश सीरीज पर कब्जा करने पर होगी।

यह भी पढ़ें:

तीसरा टी20 गंवाने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने अब दिया नया बहाना, कहा - हमने बहुत खराब खेला; यह 200 वाला विकेट नहीं था

श्रेयस अय्यर के माथे पर लगा कलंक, पहली बार टीम इंडिया की ऐसी दुर्गति

Latest Cricket News