1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत भरी खबर, स्टार गेंदबाज की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

T20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत भरी खबर, स्टार गेंदबाज की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच आयरलैंड से होगा।

Josh Hazlewood- India TV Hindi
Image Source : PTI जोश हेजलवुड

7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने वाला है। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेती हुई नजर आएंगी। इसके लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल इस ICC टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वॉड में जोश हेजलवुड को शामिल किया है। हालांकि वह चोट की वजह से पिछले काफी समय से नेशनल टीम से बाहर चल रहे हैं।

जोश हेजलवुड ने अपनी फिटनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट

जोश हेजलवुड ने उम्मीद जताई है कि वह आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए समय पर फिट हो जाएंगे। उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर अपडेट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह उनका रिहैब अच्छा चल रहा है और वह समय पर पूरी तरह फिट हो जाएंगे। हेजलवुड ने ESPNcricinfo के हवाले से कहा कि सब कुछ प्लान के हिसाब से चल रहा है। जब मैं टेस्ट मैच नहीं खेल पाया, तो मुझे रिकवर करने के लिए कुछ हफ्ते ज्यादा मिले। पिछले हफ्ते मैंने हाफ-रनअप से कुछ ओवर बॉलिंग की। रनिंग अच्छी चल रही है, स्ट्रेंथ की सभी चीजें भी अच्छी चल रही हैं, तो हां ये कहा जा सकता है कि इस वक्त सब कुछ ट्रैक पर है।

शेफील्ड शील्ड में खेलने के दौरान चोटिल हो गए थे हेजलवुड

जोश हेजलवुड की बात करें तो वह पिछले साल अक्टूबर में भारत के खिलाफ खेले गए व्हाइट बॉल सीरीज में शानदार लय में नजर आए थे। इस सीरीज के बाद उन्होंने शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में खेलने का फैसला किया और वहां उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई। इस वजह से वह एशेज टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। अब वह इस महीने के अंत में होने वाले पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे। लेकिन उम्मीद है कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले होने वाले वार्म अप मैच के लिए वह पूरी तरह से फिट जो जाएंगे।

IPL 2026 में RCB के लिए खेलेंगे जोश हेजलवुड

जोश हेजलवुड की नजरें इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप पर हैं। इसके बाद वह आगामी आईपीएल सीजन में डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम को अगले 11 महीने में 21 टेस्ट मैच खेलने हैं और वहां हेजलवुड का फिट रहना कंगारू टीम के लिए बेहद जरूरी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस दौरान भारत और इंग्लैंड का दौरा करेगी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम मैनेजमेंट यही चाहेगी कि वह आगामी वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएं।

यह भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बढ़ी टेंशन, स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हुआ चोटिल

T20 WC से पहले एक और विवाद? पाकिस्तानी मूल के तेज गेंदबाज का दावा, नहीं मिला भारत का वीजा

Latest Cricket News