इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच में न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 243 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही। राजस्थान को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में 15 साल के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई जिसमें उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की बेहतरीन पारी खेल दी। अभिषेक ने अपनी इस धुआंधार पारी के दम पर जहां कई रिकॉर्ड को ध्वस्त किया तो वहीं वह आउट होने के बाद काफी निराश भी दिखाई दिए, लेकिन मैदान पर मौजूद सभी ने उनकी इस शानदार पारी की तारीफ तालियों के साथ किया सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालकिन काव्या मारन का नाम भी शामिल है।
काव्या मारन ने ताली बजाते हुए वैभव की पारी को सराहा
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में जब सभी को लग रहा था कि वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने में कामयाब हो जाएंगे, उसी समय प्रफुल्ल हिंगे की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में उन्होंने ऑफ साइड के बाद शॉर्ट बॉल पर अपर कट खेल दिया जिसमें थर्ड मैन पर फील्डिंग कर रहे स्मरण रविचंद्रन ने उनका आसान कैच लपक लिया। आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी जहां काफी निराश दिखाई दिए जिसमें शतक ना पूरा कर पाने का दुख उनके चेहरे पर साफ देखने को मिल रहा था। इस दौरान वह कुछ देर तक पिच पर ही खड़े रहे जिसमें अभिषेक शर्मा ने आकर उनकी इस शानदार पारी के लिए उन्हें बधाई दी तो वहीं स्टैंड्स में बैठी सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालकिन काव्या मारन ने भी वैभव सूर्यवंशी को इस पारी के लिए ताली बजाते हुए उन्हें सराहा।
डग आउट में बैठे सभी प्लेयर्स ने खड़े होकर किया स्वागत
वैभव सूर्यवंशी ने जब 97 रनों की अपनी बेहतरीन पारी खेलने के बाद पवेलियन की तरफ लौटे तो उस समय राजस्थान रॉयल्स के डग आउट में बैठे कई दिग्गज खिलाड़ियों जिसमें उनके हेड कोच कुमार संगकारा ने भी खड़े होकर ताली बजाने के साथ वैभव सूर्यवंशी को उनकी इस शानदार पारी के लिए बधाई दी। वैभव के बल्ले से आईपीएल 2026 की सीजन में कुल 65 छक्के देखने को मिले हैं, जिसमें ये आईपीएल में अब तक किसी भी एक सीजन में एक प्लेयर की तरफ से लगाए गए सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड है।
ये भी पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी के आगे फीके पड़े जयसूर्या से लेकर वॉर्नर तक, एक झटके में दिग्गजों को छोड़ा पीछे
वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास, सुरेश रैना के महाकीर्तिमान की कर ली बराबरी
Latest Cricket News