1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी के आगे फीके पड़े जयसूर्या से लेकर वॉर्नर तक, एक झटके में दिग्गजों को छोड़ा पीछे

वैभव सूर्यवंशी के आगे फीके पड़े जयसूर्या से लेकर वॉर्नर तक, एक झटके में दिग्गजों को छोड़ा पीछे

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 27, 2026 08:53 pm IST,  Updated : May 27, 2026 08:53 pm IST

SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स टीम के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की धुआंधार पारी देखने को मिली, जिसके दम पर उन्होंने एक झटके में कई बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP

इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स टीम के 15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों ऐसी ऐतिहासिक पारी खेली जिसके दम पर वह एक साथ कई बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ने के साथ अपने नाम करने में कामयाब हो गए। वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में 97 रनों की अपनी पारी के दौरान कुल 12 छक्के और 5 चौके जड़े जिसके दम पर उन्होंने आईपीएल में कई ऑल टाइम रिकॉर्ड्स को तोड़ने के साथ उसे अपने नाम कर लिया।

डेविड वॉर्नर के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को किया चकनाचूर

आईपीएल के एस सीजन में जहां वैभव सूर्यवंशी अब सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड को अपने नाम करने में कामयाब हो गए हैं, तो वहीं अब वह एक आईपीएल सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। पहले ये रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम पर था जिन्होंने साल 2016 के आईपीएल सीजन में पावरप्ले में कुल 467 रन बनाए थे, वहीं वैभव सूर्यवंशी ने उनके इस रिकॉर्ड को अब पीछे छोड़ने के साथ आईपीएल 2026 के सीजन में पावरप्ले में कुल 490 रन बनाने के साथ एक नया ऑल टाइम रिकॉर्ड बना दिया है।

आईपीएल के सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • वैभव सूर्यवंशी - 490 रन (साल 2026)
  • डेविड वॉर्नर - 467 रन (साल 2016)
  • ट्रैविस हेड - 402 रन (साल 2024)
  • साई सुदर्शन - 402 रन (साल 2025)
  • एडम गिलक्रिस्ट - 382 रन (साल 2009)

सनथ जयसूर्या सहित एक साथ कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी पारी का आगाज किया उसी के साथ उन्होंने अपने इरादों को जाहिर कर दिया था। इस मैच में पहले 6 ओवर्स का खेल जब खत्म हुआ तो उस समय तक वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से कुल 8 छक्के देखने को मिल चुके थे, जिसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में एक पारी में पहले 6 ओवर्स में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी ने सनथ जयसूर्या सहित कई दिग्गजों को एक साथ पीछे छोड़ दिया था। वहीं वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में अब एक पारी में 10 या उससे अधिक छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल के बराबर पहुंच गए हैं, जिसमें दोनों के नाम 4-4 पारियों में ये कारनामा करने का रिकॉर्ड दर्ज है।

पहले 6 ओवर्स में आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • वैभव सूर्यवंशी - 8 छक्के (बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, साल 2026)
  • सनथ जयसूर्या - 7 छक्के (बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, साल 2008)
  • जोस बटलर - 7 छक्के (बनाम दिल्ली कैपिटल्स, साल 2018)
  • जॉनी बेयरस्टो - 7 छक्के (बनाम आरसीबी, साल 2022)
  • अभिषेक शर्मा - 7 छक्के (बनाम पंजाब किंग्स, साल 2026)
  • वैभव सूर्यवंशी - 7 छक्के (बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, साल 2026)

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को किया ध्वस्त, IPL इतिहास में बन गए सिक्सर किंग

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास, सुरेश रैना के महाकीर्तिमान की कर ली बराबरी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल