A
Hindi News खेल क्रिकेट IPL 2026: केकेआर ने किया बड़ा ऐलान, ऑक्शन से पहले लिया अब ये अहम फैसला

IPL 2026: केकेआर ने किया बड़ा ऐलान, ऑक्शन से पहले लिया अब ये अहम फैसला

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन को लेकर अपने कोचिंग सेटअप को लेकर लगातार कई अहम फैसले ले रही है, जिसमें उन्होंने टिम साउदी को अपना नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।

Kolkata Knight Riders- India TV Hindi Image Source : AP कोलकाता नाइट राइडर्स

इंडियन प्रीमियर लीग के साल 2026 में खेले जाने वाले सीजन को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार अपनी तैयारियों को काफी पुख्ता करते हुए नजर आ रही है। आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को मिनी प्लेयर ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उससे पहले 15 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले प्लेयर्स के नामों का ऐलान करना है। केकेआर ने उससे पहले अपने कोचिंग सेटअप में न्यूजीलैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी टिम साउदी को शामिल करने का फैसला लिया है, जिनको उन्होंने अपना नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।

भरत अरुण की जगह लेंगे टिम साउदी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले सीजन में अपनी टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए इस बार कोचिंग सेटअप में मिनी ऑक्शन से पहले कई बड़े बदलाव किए हैं, जिसमें टिम साउदी को भरत अरुण की जगह पर नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। भरत अरुण आगामी सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स के कोचिंग सेटअप का हिस्सा होंगे। केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने टिम साउदी को नया गेंदबाजी कोच नियुक्त करने के साथ अपनी खुशी को जाहिर करते हुए कहा कि उनका फ्रेंचाइजी में एकबार फिर से स्वागत है और इस बार वह कोंचिंग सेटअप का हिस्सा होंगे। टिम काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं जिसमें हमें पूरा भरोसा है कि वह इस जिम्मेदारी को काफी बेहतर तरीके से संभालेंगे।

टिम साउदी को लेकर बात की जाए तो वह अभी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एक्टिव हैं। वहीं उन्होंने टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे के दौरान इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी सलाहाकार की भूमिका को अदा किया था। पिछले सीजन में केकेआर की टीम लीग स्टेज के बाद प्वाइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर रहते हुए खत्म किया था।

शेन वॉटसन भी केकेआर के कोचिंग सेटअप का हिस्सा

केकेआर ने टिम साउदी को नया गेंदबाजी कोच बनाने का ऐलान करने से पहले उन्होंने शेन वॉटसन का असिस्टेंट कोच की भूमिका सौंपी है तो वहीं इसके अलावा अभिषेक नायर को अपनी टीम का नया हेड कोच भी बनाया है। ड्वेन ब्रावो जो पिछले सीजन से केकेआर के कोचिंग सेटअप का हिस्सा हैं वह अगले सीजन में मेंटर की भूमिका को निभाते हुए नजर आएंगे। अब सभी की नजरें केकेआर के मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन और रिलीज किए जाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट पर टिकी हुई है।

ये भी पढ़ें

IPL रिटेंशन से पहले ही शार्दुल ठाकुर हुए ट्रेड, इस टीम ने चुकाई मोटी रकम; जानें पूरी कीमत

IPL 2026: आईपीएल चैंपियन टीम RCB किसे कर सकती है रिलीज, ये हैं 5 खिलाड़ी

Latest Cricket News