1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL रिटेंशन से पहले ही शार्दुल ठाकुर हुए ट्रेड, इस टीम ने चुकाई मोटी रकम; जानें पूरी कीमत

IPL रिटेंशन से पहले ही शार्दुल ठाकुर हुए ट्रेड, इस टीम ने चुकाई मोटी रकम; जानें पूरी कीमत

 Written By: Govind Singh
 Published : Nov 13, 2025 05:47 pm IST,  Updated : Nov 13, 2025 06:10 pm IST

IPL 2026 के रिटेंशन से पहले ही मुंबई इंडियंस की टीम ने शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड किया है।

shardul thakur- India TV Hindi
शार्दुल ठाकुर Image Source : AP

आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन दिसंबर के महीने में होना है। वहीं, 15 नवंबर तक सभी टीमों को अपने द्वारा रिटेन और रिलीज किए गए प्लेयर्स की लिस्ट आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को सौंपनी है। लेकिन इससे पहले ही मुंबई इंडियंस की टीम ने शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड किया है। अब शार्दुल मुंबई की तरफ से खेलने के लिए बिल्कुल तैयार है। उनकी गिनती बेहतरीन ऑलराउंडर्स में होती है और वह अच्छी गेंदबाजी करते हैं। इसके बाद निचले क्रम पर उतरकर वह ताबड़तोड़ बैटिंग करने में भी माहिर हैं।

मुंबई इंडियंस की टीम शार्दुल ठाकुर को देगी 2 करोड़ रुपए

आईपीएल 2025 के ऑक्शन में शार्दुल ठाकुर को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। लेकिन इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी मोहसिन चोटिल हो गए और शार्दुल की लॉटरी लग गई थी। तब उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया था। आईपीएल 2025 में उन्होंने LSG की टीम के लिए कुल 10 मुकाबले खेले। शार्दुल अभी तक जिन भी टीमों के लिए खेले हैं। उनके लिए उपयोगी साबित हुए हैं। अब मुंबई इंडियंस की टीम उन्हें अपने स्क्वाड में शामिल करने के लिए 2 करोड़ रुपए चुकाएगी। 

शार्दुल आईपीएल में ले चुके 100 से ज्यादा विकेट

शार्दुल ठाकुर साल 2015 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं और उन्होंने अभी तक आईपीएल के 105 मुकाबलों में कुल 107 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 325 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक लगाया है। वह अभी तक कुल 6 टीमों से खेल चुके हैं। इनमें पंजाब किंग्स, राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें शामिल हैं। वह पहली बार मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगे, जो आईपीएल में उनकी 7वीं टीम होगी।

शार्दुल ठाकुर दो बार जीत चुके IPL का खिताब

शार्दुल ठाकुर दो बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ आईपीएल खिताब भी जीत चुके हैं। तब आईपीएल 2018 में उन्होंने कुल 16 विकेट झटके थे। इसके बाद आईपीएल 2021 में उन्होंने 21 विकेट अपने नाम किए थे और CSK की टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा की थी।

यह भी पढ़ें:

India vs South Africa LIVE Streaming: फ्री में लाइव मैच देखने का ये है आसान तरीका, एक भी पैसा नहीं होगा खर्च

IPL 2026: आईपीएल चैंपियन टीम RCB किसे कर सकती है रिलीज, ये हैं 5 खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल