1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR ने IPL में पूरी की स्पेशल सेंचुरी, RCB के बाद ये मुकाम हासिल करने वाली बनी सिर्फ दूसरी टीम

KKR ने IPL में पूरी की स्पेशल सेंचुरी, RCB के बाद ये मुकाम हासिल करने वाली बनी सिर्फ दूसरी टीम

KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2026 में जब लीग स्टेज का अपने 12वें मुकाबले में खेलने के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरी तो उसी के साथ उन्होंने आईपीएल में एक खास उपलब्धि भी हासिल की।

Kolkata Knight Riders- India TV Hindi
Image Source : AFP कोलकाता नाइट राइडर्स

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 60वां लीग मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मैदान पर उतरने के साथ केकेआर की टीम ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जो उनसे पहले सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ही हासिल करने में कामयाब हो सकी है। इस मैच में केकेआर की टीम ने टॉस हारने बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए जहां सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 247 रनों का स्कोर बनाया है तो वहीं उन्होंने एक खास सेंचुरी भी पूरी कर ली है।

आईपीएल में एक वेन्यू पर 100 मुकाबले खेलने वाली दूसरी टीम बनी केकेआर

कोलकाता नाइट राइडर्स अब आरसीबी के बाद आईपीएल में एक वेन्यू पर 100 या उससे अधिक मुकाबले खेलने वाली सिर्फ दूसरी टीम है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जहां बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम जो आईपीएल में उनका होम ग्राउंड भी है उसमें अब तक 101 मुकाबले खेले हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल में होम वेन्यू ईडन गार्डन्स का स्टेडियम में जहां पर वह जब गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच खेलने मैदान पर उतरे तो ये उनका इस वेन्यू पर 100वां मुकाबला था। केकेआर ने इस स्टेडियम में खेले पिछले 99 मैचों में 55 में जहां जीत हासिल की है तो वहीं 42 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दो मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका। आईपीएल में एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के नाम पर है जिन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में अब तक 98 मैचों में से कुल 58 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वाली टीमें

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 101 मैच (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु)
  • कोलकाता नाइट राइडर्स - 100 मैच (ईडन गार्डन्स, कोलकाता)
  • मुंबई इंडियंस - 98 मैच (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
  • दिल्ली कैपिटल्स - 93 मैच (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
  • चेन्नई सुपर किंग्स - 83 मैच (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)

केकेआर ने पंजाब किंग्स के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उनकी तरफ से फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन ने बल्ले से कमाल दिखाया। इस मैच में जब केकेआर ने 20 ओवर्स में 247 रनों के स्कोर पर अपनी पारी को खत्म किया तो वह आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई। इससे पहले ये रिकॉर्ड पंजाब किंग्स की टीम के नाम पर था जिन्होंने साल 2025 में अहमदाबाद के मैदान पर जीटी के खिलाफ मैच में 243 रनों का स्कोर बनाया था। वहीं आईपीएल में ये केकेआर का अब तक का किसी मुकाबले में तीसरा सर्वाधिक स्कोर भी है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान के दावे की निकली हवा, IPL Final देखने का मोहसिन नकवी को नहीं मिला है न्यौता; ICC मीटिंग में वर्चुअल लेंगे हिस्सा

अर्शदीप सिंह को लेकर अब पंजाब किंग्स का आया बयान, कहा - खिलाड़ियों का सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताना एक बड़ी समस्या

Latest Cricket News