1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के दावे की निकली हवा, IPL Final देखने का मोहसिन नकवी को नहीं मिला है न्यौता; ICC मीटिंग में वर्चुअल लेंगे हिस्सा

पाकिस्तान के दावे की निकली हवा, IPL Final देखने का मोहसिन नकवी को नहीं मिला है न्यौता; ICC मीटिंग में वर्चुअल लेंगे हिस्सा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 16, 2026 09:19 pm IST,  Updated : May 16, 2026 09:19 pm IST

आईसीसी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 31 मई को अहमदाबाद में होगी जिसे पहले दोहा में होना था, इसको लेकर ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी कि पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी भारत आकर इसमें शामिल होंगे, लेकिन अब इसमें पूरी स्थिति को साफ कर दिया गया है।

IPL Trophy And Mohsin Naqvi- India TV Hindi
आईपीएल ट्रॉफी और मोहसिन नकवी Image Source : AFP

आईसीसी की दोहा में मार्च-अप्रैल 2026 आयोजित होने वाली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग को वेस्ट एशिया में जारी तनाव के चलते उस समय टाल दिया गया था, जिसे अब 30 और 31 मई को अहमदाबाद में आयोजित कराने का फैसला लिया गया है। 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा और इसी को लेकर 16 मई को ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी को इस मीटिंग में हिस्सा लेने और आईपीएल फाइनल मैच देखने के लिए न्यौता भेजा गया है, लेकिन अब पूरी स्थिति को बड़ा अपडेट सामने आया है जिसमें ये साफ हो गया है कि पीसीबी चीफ मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए भारत नहीं आएंगे।

आईपीएल फाइनल मैच देखने का नहीं मिला है न्यौता

अहमदाबाद में होने वाली आईसीसी की बैठक में वर्ल्ड क्रिकेट के कई बड़े क्रिकेट प्रमुख शामिल होंगे, जिसमें पहले रिपोर्ट आई थी कि मोहसिन नकवी को इस मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए और साथ ही आईपीएल 2026 फाइनल मैच देखने  के लिए भी न्यौता भेजा गया है और उन्होंने इस प्रस्ताव को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भेज दिया है। अब समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार नकवी को आईपीएल फाइनल मुकाबला देखने के लिए कोई न्यौता नहीं भेजा गया है। वह आईसीसी की होने वाली इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लेंगे। आईसीसी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के लिए वर्चुअल शामिल होने की सुविधा पहले से मौजूद है। नकवी उन तीन सदस्यों देशों में शामिल हैं जो आईसीसी की होने वाली इस मीटिंग में ऑनलाइन शामिल होंगे।

WTC के भविष्य सहित कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की होने वाली आईसीसी की इस मीटिंग के मुद्दों को लेकर बात की जाए तो इसमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के भविष्य को लेकर जहां चर्चा की जाएगी तो इसके अलावा क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी। आईसीसी की ये हर तीन महीने में होने वाली मीटिंग का हिस्सा है। बता दें कि अभी WTC का चौथा संस्करण खेला जा रहा है, जिसमें पूर्ण सदस्य देशों में सिर्फ 9 देशों को ही इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला है।

ये भी पढ़ें

शान मसूद और शाहीन अफरीदी के बीच हुई सास-बहू वाली बहस, बवाल के चलते गर्मा गया ड्रेसिंग रूम का माहौल

अर्शदीप सिंह को लेकर अब पंजाब किंग्स का आया बयान, कहा - खिलाड़ियों का सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताना एक बड़ी समस्या

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल