1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अर्शदीप सिंह को लेकर अब पंजाब किंग्स का आया बयान, कहा - खिलाड़ियों का सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताना एक बड़ी समस्या

अर्शदीप सिंह को लेकर अब पंजाब किंग्स का आया बयान, कहा - खिलाड़ियों का सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताना एक बड़ी समस्या

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 16, 2026 08:41 pm IST,  Updated : May 16, 2026 08:41 pm IST

पंजाब किंग्स टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह जहां आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे तो वहीं तिलक वर्मा को लेकर की गई नस्लीय टिप्पणी के चलते उन्हें लगातार काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Arshdeep Singh- India TV Hindi
अर्शदीप सिंह Image Source : AP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में पंजाब किंग्स की टीम एक तरफ जहां अब प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए काफी संघर्ष करते हुए दिख रही है तो वहीं दूसरी तरफ उनके तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह विवादों के घेरे में आ गए हैं। मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी तिलक वर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में नस्लीय टिप्पणी के चलते अर्शदीप सिंह को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है जिसको लेकर अब पंजाब किंग्स टीम मैनेजमेंट की तरफ से इसको लेकर बयान जारी किया गया है।

अर्शदीप एक शांत खिलाड़ी हैं

पंजाब किंग्स को इस सीजन लीग स्टेज में अपना 13वां मैच धर्मशाला के स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ खेलना है, जिसमें इस मुकाबले से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब किंग्स के हेड ऑफ स्पोर्ट्स साइंस एंड्रयू लीपस ने अर्शदीप सिंह को लेकर चल रहे विवाद पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि अर्शदीप सिंह का व्यवहार पूरी तरह से सामान्य है और वह एक शांत खिलाड़ी हैं जिसमें सोशल मीडिया की बातों को लेकर अर्शदीप अधिक प्रभावित नहीं होता है। वहीं टीम का माहौल भी काफी पॉजिटिव बना हुआ है।

बता दें कि अर्शदीप सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह तिलक वर्मा को 'ओए अंधरे' कहते नजर आए। इस वीडियो के सामने आने के बाद यह काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें अर्शदीप सिंह की इस टिप्पणी को नस्लीय माना गया।

आज के दौर में खिलाड़ी सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा समय बिता रहे

एंड्रयू लीपस ने इस मुद्दे पर आगे अपने बयान में कहा कि आज के दौर में यदि खिलाड़ियों को देखा जाए तो वह सोशल मीडिया और मोबाइल पर जरूरत से अधिक समय बिता रहे हैं, जो एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। टीम बस में जहां सभी खिलाड़ी अपने मोबाइल में व्यस्त रहते हैं तो वहीं उनके बीच बातचीत भी इस वजह से काफी कम हो गई है। ये एक चिंता की बात जरूर है। आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है, जिसमें 12 मैचों में जहां उनका इकॉनमी रेट 9.69 का रहा है तो वहीं वह सिर्फ 13 विकेट ही हासिल करने में कामयाब हो सके हैं।

ये भी पढ़ें

'मैं प्रैक्टिस पर वो नहीं कर पाता हूं जो मैं करना चाहता हूं'; विराट कोहली ने IPL में इस बात से अपनी चिढ़ का किया खुलासा

शान मसूद और शाहीन अफरीदी के बीच हुई सास-बहू वाली बहस, बवाल के चलते गर्मा गया ड्रेसिंग रूम का माहौल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल