1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शान मसूद और शाहीन अफरीदी के बीच हुई सास-बहू वाली बहस, बवाल के चलते गर्मा गया ड्रेसिंग रूम का माहौल

शान मसूद और शाहीन अफरीदी के बीच हुई सास-बहू वाली बहस, बवाल के चलते गर्मा गया ड्रेसिंग रूम का माहौल

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 16, 2026 06:00 pm IST,  Updated : May 16, 2026 06:00 pm IST

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम में ड्रामे की कमी कभी नहीं देखने को मिलती है, जिसमें हाल में ही एक रिपोर्ट में ये सामने आया है कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गंवाने के बाद ड्रेसिंग रूम के अंदर शाहीन अफरीदी और शान मसूद के बीच जमकर बहस हुई थी।

Shaheen Afridi And Shan Masood- India TV Hindi
शाहीन अफरीदी और शान मसूद Image Source : AFP

पाकिस्तान क्रिकेट टीम हो या उनका बोर्ड खेल से जुड़ी गतिविधियों से अधिक बाकी चीजों के लिए हमेशा वर्ल्ड क्रिकेट में चर्चा में बना रहता है। अभी पाकिस्तानी टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश के दौरे पर पहुंची हुई है, जिसमें वहां पर मीरपुर के मैदान पर खेले गए इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को चौथी पारी में 268 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 104 रनों के अंतर से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तानी टीम को इसके बाद जहां जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा तो वहीं एक रिपोर्ट में अब ये सामने आया है कि मीरपुर टेस्ट में हार के बाद ड्रेसिंग रूम के अंदर टेस्ट कप्तान शान मसूद और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के बीच जमकर बहस देखने को मिली जिसके चलते माहौल पूरी तरह से गर्मा गया था।

शाहीन और शान के बीच गेंदों की गति को लेकर शुरू हुई बहस

मीरपुर टेस्ट में बांग्लादेश टीम की जीत में उनके तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने अहम भूमिका अदा की थी, तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम पेस अटैक कोई खास कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सका था। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार पहले टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तानी टेस्ट कप्तान काफी गुस्से में थे जिसमें उन्होंने ड्रेसिंग रूम के अंदर तेज गेंदबाजों की स्पीड में हो रही कमी को इसका बड़ा कारण बताने के साथ शाहीन अफरीदी को निशाने पर लिया जिनकी मौजूदा औसत गति सिर्फ 132 किलोमीटर प्रति घंटे की देखने को मिल रही है। वहीं शाहीन के मुकाबले बांग्लादेशी तेज गेंदबाज नाहिद राणा की औसत गति काफी बेहतर है। शान ने जब ड्रेसिंग रूम के अंदर कहा कि स्पीड की कमी की वजह से हम दबाव बनाने में नाकाम रहे और यह हमारे लिए बड़ी दिक्कत की बात है।

शान को शाहीन ने खराब बल्लेबाजी पर ध्यान देने की दी सलाह

शाहीन अफरीदी को पाकिस्तानी टेस्ट कप्तान शान मसूद की तरफ से गेंदों की गति को लेकर कही गई बात बिल्कुल भी पसंद नहीं और उन्होंने कप्तान को जवाब देते हुए खराब बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान देने के लिए कहा जिसमें उन्होंने ये भी शान मसूद से कहा कि वह अपनी बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान दें। बता दें कि पाकिस्तानी टीम इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 मई से सिलहट के मैदान पर खेल रही है और इस मैच में शाहीन अफरीदी को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया है, जिसमें उनकी जगह पर शामिल किए गए खुर्रम शहजाद ने सिलहट टेस्ट मैच में बांग्लादेश की पहली पारी में कुल 4 विकेट हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 फाइनल के दौरान भारत आएंगे मोहसिन नकवी? ICC मीटिंग ने बढ़ाई हलचल

VIDEO: BAN vs PAK दूसरे टेस्ट मैच में बड़ा हादसा, हसन अली का सिर पिच से टकराया, स्ट्रेचर पर ले जाया गया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल