A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR vs PBKS मुकाबले में बारिश कर सकती है मजा किरकिरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

KKR vs PBKS मुकाबले में बारिश कर सकती है मजा किरकिरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

KKR vs PBKS: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच में आईपीएल के 19वें सीजन का 12वां मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें इस मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है।

Eden Gardens Ground, Kolkata- India TV Hindi
Image Source : PTI ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 12वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर जो 6 अप्रैल की वेदर रिपोर्ट सामने आई है, उससे फैंस का मजा किरकिरा हो सकता है, क्योंकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने मुकाबले में बारिश होने की संभावना जताई है। केकेआर और पंजाब किंग्स दोनों ही टीमों को खराब मौसम के चलते 5 अप्रैल को अपने प्रैक्टिस सेशन को रद्द करना पड़ा, जिसमें ईडन गार्डन्स स्टेडियम को पूरी तरह से कवर्स से ढक दिया गया था।

बारिश और तूफान आने का खतरा

कोलकाता में 5 अप्रैल से ही मौसम काफी खराब देखने को मिल रहा है, जिसमें समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार आईएमडी ने यहां पर 5 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल तक बारिश और तूफान आने की संभावना को जाहिर किया है, जिसमें ओले और बिजली गिरने का अनुमान है। इसमें 7 और 8 अप्रैल को तेज बारिश हो सकती है। इस मुकाबले के लिए कट ऑफ टाइम को लेकर बात की जाए तो वह भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 46 मिनट है जिसमें 5-5 ओवर्स का मुकाबला कराया जा सकता है। पिछले सीजन भी जब दोनों टीमों के बीच में यहां पर मुकाबला खेला जाना था तो उसमें भी बारिश के खलल के चलते रद्द करना पड़ा था।

पंजाब किंग्स की नजरें लगातार तीसरी जीत पर

आईपीएल के पिछले सीजन में फाइनल तक सफर तय करने वाली पंजाब किंग्स की टीम ने 19वें सीजन की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की है, जिसमें उन्होंने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों को अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। अब पंजाब किंग्स की नजरें लगातार तीसरी जीत हासिल करने पर होगी ताकि अंकतालिका में पहले नंबर की पोजीशन को हासिल किया जा सके। अभी पंजाब किंग्स 4 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। वहीं केकेआर को लेकर बात की जाए तो उनकी शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं हुई है, जिसमें उन्हें अपने शुरुआती दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और वह प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर हैं। हालांकि केकेआर का पंजाब किंग्स के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड अच्छा है, जिसमें उन्होंने 35 मुकाबले खेले हैं और 21 को जीतने में कामयाब रहे हैं, जबकि 13 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें

टिम डेविड ने एक ओवर में कूट दिए 30 रन, लगाया ऐसा छक्का कि सब रह गए हैरान; देखें VIDEO

भुवनेश्वर कुमार ने रच दिया इतिहास, एक विकेट लेकर अपने नाम किया अनोखा रिकॉर्ड

Latest Cricket News