1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टिम डेविड ने एक ओवर में कूट दिए 30 रन, लगाया ऐसा छक्का कि सब रह गए हैरान; देखें VIDEO

टिम डेविड ने एक ओवर में कूट दिए 30 रन, लगाया ऐसा छक्का कि सब रह गए हैरान; देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 05, 2026 10:26 pm IST,  Updated : Apr 05, 2026 11:35 pm IST

RCB vs CSK: आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 250 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें टिम डेविड ने सिर्फ 25 गेंदों में 70 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली।

Tim David- India TV Hindi
टिम डेविड Image Source : AFP

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 में अपना दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेल रही है। इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर्स में 250 रनों का स्कोर बना दिया, जिसमें उन्हें इस स्कोर तक पहुंचाने में टिम डेविड ने बल्ले से अहम भूमिका अदा की जिसमें उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में तीन चौके और 8 छक्कों के दम पर 70 रनों की नाबाद बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान टिम डेविड ने एक ऐसा शॉट खेला जिसके बाद गेंद सीधे स्टेडियम के पार ही चली गई।

19वें ओवर में टिम डेविड ने कूट दिए 30 रन

सीएसके की तरफ से आरसीबी के खिलाफ पारी का 19वां ओवर फेंकने के लिए जेमी ओवरटन के लिए ये किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ। इस ओवर की पहली गेंद पर टिम डेविड ने छक्का लगाया तो वहीं दूसरी गेंद पर उन्होंने 2 रन बनाए। वहीं तीसरी गेंद पर टिम डेविड चौका लगाने में कामयाब रहे। इस ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर टिम डेविड ने लगातार तीन छक्के लगाए जिसमें एक शॉट ऐसा था, जो 106 मीटर लंबा रहा और गेंद एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी। आरसीबी की टीम अब आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 250 या उससे अधिक स्कोर करने के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद के बाद दूसरे नंबर पर आ गई है, जिसमें उन्होंने तीसरी बार ये कारनामा किया है। वहीं हैदराबाद की टीम अब तक 5 बार ऐसा करने में कामयाब हो चुकी है।

सीएसके के खिलाफ आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर

आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले से पहले सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम के नाम पर था, जिसमें दोनों टीमों ने 231 रनों का स्कोर बनाया था। अब आरसीबी ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें अब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 250 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं आरसीबी की टीम आईपीएल के इतिहास में 36वीं बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने में कामयाब रही है।

ये भी पढ़ें

24 गेंद में 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिए गहरे जख्म, POTM अवॉर्ड जीतकर दिया बड़ा बयान

भुवनेश्वर कुमार ने रच दिया इतिहास, एक विकेट लेकर अपने नाम किया अनोखा रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल