India vs West Indies: भारत बनाम वेस्टइंडीज अहमदाबाद टेस्ट में अब दो दिन का खेल पूरा हो चुका है। दो मैचों की सीरीज का अभी ये पहला ही मुकाबला है, लेकिन इसी में टीम इंडिया ने कई सारे नए नए कीर्तिमान रच दिए हैं। पहले भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को एक छोटे स्कोर पर रोक दिया और जब टीम इंडिया की बल्लेबाजी आई तो तीन खिलाड़ियों ने शतक ठोक दिए हैं। ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि जब एक ही पारी में किसी टीम के तीन बल्लेबाज सेंचुरी लगा दें। चलिए इसी पर कुछ आंकड़े आपको बताते हैं।
एक साल में एक ही पारी में आए तीन शतक
भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले केवल तीन बार ऐसा हुआ है, जब एक ही साल में किसी मैच की एक पारी में तीन या उससे अधिक बल्लेबाजों ने शतक लगाया हो। पहली बार ऐसा साल 1979 में हुआ था, इसके बाद साल 1986 और फिर साल 2007 में भी ऐसा ही हुआ, जब एक कैलेंडर साल में एक ही पारी में तीन या उससे अधिक बल्लेबाजों ने शतक लगाया हो। अब ये चौथी बार हुआ है।
इंग्लैंड सीरीज के दौरान ही रख दी गई थी नींव
इस साल यानी 2025 की बात की जाए तो ये तीसरी बार है, जब टीम के तीन बल्लेबाजों ने एक ही पारी में सेंचुरी लगाई है। जब टीम इंडिया इसी साल इंग्लैंड के दौरे पर गई थी, तब दो मैचों में एक ही पारी में भारत के तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाया था। लीड्स टेस्ट में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत के शतक आए थे। इसके बाद मैनचेस्टर टेस्ट में शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने अपनी अपनी सेंचुरी पूरी की थी। अब केएल राहुल, ध्रुव जुरेल के बाद रवींद्र जडेजा ने भी अपना शतक पूरा करने में कामयाबी हासिल की है।
राहुल और जुरेल के बाद जडेजा ने भी ठोका शतक
अहमदाबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट में केएल राहुल ने 197 बॉल पर 100 रन पूरे किए। उन्होंने 12 चौके लगाए। ध्रुव जुरेल ने 210 बॉल पर 125 रनों की पारी खेली। ये उनका पहला इंटरनेशनल शतक है। उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के लगाए। रवींद्र जडेजा के नाम 176 बॉल पर 104 रन आए। उन्होंने 6 चौके और पांच चौके लगाए। हालांकि रवींद्र जडेजा अभी नाबाद हैं और मैच के तीसरे दिन वे इसमें कुछ रन जोड़ते हुए नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें
राहुल के बाद ध्रुव जुरेल ने भी ठोका शतक, अब इस खिलाड़ी की बढ़ गई टेंशन
IND vs AUS: एशिया कप का सबसे बड़ा खिलाड़ी भारत लौटते ही हुआ फुस्स, गोल्डन डक का शिकार
Latest Cricket News