A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs ENG: केएल राहुल पहली बार कर पाए अपने करियर में ये कमाल, इंग्लैंड का दौरा बन गया बेहद खास

IND vs ENG: केएल राहुल पहली बार कर पाए अपने करियर में ये कमाल, इंग्लैंड का दौरा बन गया बेहद खास

IND vs ENG: इंग्लैंड के दौरे पर टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल का बल्ले से काफी बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह अपने अभी तक के टेस्ट करियर में एक बड़ा कमाल पहली बार करने में भी कामयाब हुए हैं।

KL Rahul- India TV Hindi Image Source : AP केएल राहुल

इंग्लैंड दौरे के लिए जब टीम इंडिया की स्क्वाड का ऐलान हुआ था तो उसमें केएल राहुल और रवींद्र जडेजा सिर्फ ऐसे 2 खिलाड़ी थे जिनको वहां की परिस्थितियों में सबसे ज्यादा टेस्ट मुकाबले खेलने का अनुभव हासिल था। ऐसे में इन दोनों ही प्लेयर्स पर काफी बड़ी जिम्मेदारी भी थी। राहुल और जडेजा दोनों ने अपने प्रदर्शन से फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। केएल राहुल ने बतौर ओपनिंग बल्लेबाज काफी धैर्य दिखाया साथ ही वह अपने टेस्ट करियर में भी पहली बार एक ऐसा कमाल करने में कामयाब हुए जो इससे पहले वह नहीं कर पाए थे।

राहुल पहली बार एक टेस्ट सीरीज में कर पाए ये तीन कमाल

केएल राहुल के लिए इंग्लैंड का ये दौरा उनके करियर के लिए अभी तक का सबसे खास बन गया है। राहुल ओवल में खेले जा रहे इस टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में 40 गेंदों का सामना करने के बाद 14 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल पवेलियन लौटने से पहले एक बड़ा कमाल अपने टेस्ट करियर में जरूर करने में कामयाब हुए। राहुल इस दौरे पर जहां अब तक 2 शतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए तो वहीं 500 से अधिक रन भी उनके बल्ले से देखने को मिले हैं। इसके अलावा वह इस टेस्ट सीरीज में कुल 1038 गेंदों का भी सामना कर चुके हैं। राहुल पहली बार एक साथ ये तीनों कमाल किसी एक टेस्ट सीरीज में करने में कामयाब हुए हैं।

दूसरी पारी में राहुल के पास गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

भारतीय टीम की तरफ से इंग्लैंड में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज अभी टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम पर है, जिन्होंने इंग्लैंड में 15 टेस्ट खेलते हुए 14.14 के औसत से कुल 1152 रन बतौर ओपनर बनाए हैं। वहीं राहुल के पास इस रिकॉर्ड को ओवल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में तोड़ने का मौका होगा, जिससे वह सिर्फ 31 रन दूर हैं। राहुल अभी तक इंग्लैंड में बतौर ओपनर 13 टेस्ट मैच खेलते हुए 1122 रन बनाने में कामयाब हुए हैं।

ये भी पढ़ें

एक ही मैच में दिखा जलवा, फिर चारोखाने चित्त हो गया ये बल्लेबाज

यारी दोस्ती के चक्कर में गिल ने कर दिया इन प्लेयर्स का कबाड़ा, पूरी तरह से मनमानी पर हैं उतारू

Latest Cricket News