1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धाकड़ कीवी खिलाड़ी का बड़ा ऐलान, 15 साल के ODI करियर पर लगाया विराम

धाकड़ कीवी खिलाड़ी का बड़ा ऐलान, 15 साल के ODI करियर पर लगाया विराम

न्यूजीलैंड की धाकड़ तेज गेंदबाज ली ताहुहू ने बड़ा फैसला किया है। ली ताहुहू ने ODI क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

Lea Tahuhu - India TV Hindi
Image Source : AFP ली ताहुहू

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज तेज गेंदबाजली ली ताहुहू ने अपने 15 साल लंबे ODI करियर को अलविदा कहने का फैसला किया है। हालांकि वह अभी भी T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगी और टीम के लिए उपलब्ध रहेंगी। न्यूजीलैंड की महिला टीम की तेज गेंदबाज ली ताहुहू ने 8 मार्च को ODI क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई यादगार प्रदर्शन किए और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनकर नई मिसाल कायम की।

ताहुहू ने साल 2011 में 20 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में अपना ODI डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए कुल 103 ODI मैच खेले और 125 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ वह ODI क्रिकेट में न्यूजीलैंड की सबसे सफल महिला गेंदबाज बन गईं।

चार वर्ल्ड कप में किया प्रतिनिधित्व

कैंटरबरी की इस तेज गेंदबाज ने अपने करियर में चार बार महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया, जिसमें 2022 में न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेला गया टूर्नामेंट भी शामिल है। अपने करियर के सुनहरे दौर में उन्हें महिला क्रिकेट की सबसे तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता था। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें 2023 में ICC की विमेंस ODI टीम ऑफ द ईयर में भी जगह मिली थी। ताहुहू उन 12 खिलाड़ियों में शुमार हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड की महिला टीम के लिए 100 से ज्यादा ODI मैच खेले हैं।

संन्यास की घोषणा करते हुए ताहुहू ने कहा कि न्यूजीलैंड की जर्सी पहनना उनके लिए हमेशा गर्व और सम्मान की बात रही है। उन्होंने कहा कि ODI क्रिकेट में न्यूजीलैंड की जर्सी पहनना हमेशा उनके लिए सम्मान की बात रही है। एक मैच खेलना ही उनके लिए शानदार एहसास था, लेकिन 100 से ज्यादा मैचों में अपने देश और परिवार का प्रतिनिधित्व करना ऐसा सपना था जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

अब T20 क्रिकेट पर रहेगा फोकस

ताहुहू ने साफ किया कि वह अभी T20 क्रिकेट में टीम के साथ योगदान देती रहेंगी। उन्होंने कहा कि टीम के साथ आगे भी कई रोमांचक मौके आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आगे कई रोमांचक चीजें आने वाली हैं और वह T20 फॉर्मेट में इस टीम के लिए योगदान देने को लेकर उत्साहित हूं। 2024 में T20 वर्ल्ड कप जीतना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि थी और इस साल के आखिर में इंग्लैंड में रहकर इस टीम को अपना टाइटल बचाने में मदद करने के लिए बहुत मोटिवेटेड हूं।

कोच ने भी की तारीफ

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच बेन सॉयर ने ताहुहू के योगदान को बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि 15 साल तक एक तेज गेंदबाज के तौर पर ODI क्रिकेट के शीर्ष स्तर पर बने रहना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि ताहुहू की रफ्तार के साथ-साथ उनका जज्बा टीम के लिए प्रेरणादायक रही है और युवा गेंदबाजों ने उनसे काफी कुछ सीखा है।

यह भी पढ़ें

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में कैसा रहने वाला है अहमदाबाद की पिच का मिजाज, टॉस हो सकता है अहम

IND vs NZ: अक्षर पटेल फाइनल में टीम इंडिया के लिए बन सकते हैं सबसे बड़े ट्रंप कार्ड, फिन एलन और फिलिप्स को इतनी बार किया आउट

Latest Cricket News