1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LLC 2026: लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सीजन की आज से होगी शुरुआत, जानें कब-कहां और कैसे देखें मैचों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

LLC 2026: लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सीजन की आज से होगी शुरुआत, जानें कब-कहां और कैसे देखें मैचों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के आगामी सीजन की शुरुआत 11 मार्च से होने जा रही है, जिसमें फाइनल मुकाबला 27 मार्च को खेला जाएगा। इस बार सीजन का पहला मैच मुंबई स्पार्टन्स और इंडिया कैपिटल्स की टीम के टीम के बीच में खेला जाएगा।

Legends League Cricket- India TV Hindi
Image Source : PTI लीजेंड्स लीग क्रिकेट

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के नए सीजन का आगाज 11 मार्च से होगा, जिसमें फ्रेंचाइजी आधारित इस टूर्नामेंट में कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर खेलते हुए दिखने वाले हैं। इस बार एलएलसी के सीजन में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें पहला मुकाबला मुंबई स्पार्टन्स और इंडिया कैप्टन्स के बीच में हल्द्वानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार लीजेंड्स लीग क्रिकेट सीजन के मुकाबले देश के चार शहरों में खेले जाएंगे।

एलएलसी के मुकाबले इन चार शहरों में होंगे

11 मार्च से शुरू होने वाले लीजेंड्स लीग क्रिकेट के इस बार के सीजन के मुकाबले हल्द्वानी के अलावा कोयंबटूर, अमृतसर और ग्वालियर के स्टेडियम में मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार मुंबई स्पार्टन्स और इंडिया कैप्टन्स के अलावा कोणार्क सूर्या ओडिशा, सदर्न सुपर स्टार्स, इंडिया टाइगर्स और रॉयल राइडर्स पंजाब की टीम मैदान पर खेलते हुए दिखने वाली हैं। इस सीजन के बड़े खिलाड़ियों को लेकर बात की जाए तो उसमें रॉस टेलर, रविचंद्रन अश्विन, मार्टिन गुप्टिल, हरभजन सिंह, आरोन फिंच, क्रिस गेल और सुरेश रैना का नाम शामिल है, जिनको फिर से खेलते हुए देखने का इंतजार फैंस काफी बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

कब-कहां और कैसे देखें मुकाबले का सीधा प्रसारण

एलएलसी 2026 सीजन के मुकाबलों का सीधा प्रसारण फैंस टीवी पर सोनी नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं इन मैचों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो वह सोनी लिव ऐप के अलावा फैनकोड की ऐप पर भी मैचों का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2026 में सभी टीमों का स्क्वाड

मुंबई स्पार्टन्स - सुरेश रैना, कार्लोस ब्रैथवेट, एस श्रीसंत, मनन शर्मा, चैडविक वाल्टन, इसुरु उदाना, बिपुल शर्मा, शोएब खान, भरत चिपली, अमित वर्मा, सुबोध बटी, केसी करियप्पा, असद पठान, फैज फजल, ईश्वर चौधरी, जयकिशन कोलसावाला।

इंडिया टाइगर्स - क्रिस गेल, रॉबिन उथप्पा, तिलकरत्ने दिलशान, पवन नेगी, अमितोज सिंह, अकालंका गणेगामा, समित पटेल, शाहबाज नदीम, अंबाती रायडू, जीवन मेंडिस, मिलिंदा सिरिवर्दना, कुलदीप हुड्डा, थिलन तुषारा, अभिमन्यु मिथुन, शादाब जकाती, अबू नेचिम, किर्क एडवर्ड्स, कमाउ लेवरॉक, सुमित सिंह, अमित पौनीकर।

इंडिया कैप्टन - इरफान पठान, हाशिम अमला, लाहिरू थिरिमाने, हैमिल्टन मसाकाद्जा, परविंदर अवाना, असेला गुणरत्ने, इकबाल अब्दुल्ला, श्रीवत्स गोस्वामी, दिवेश पठानिया, बलतेज सिंह ढांडा, अभिषेक सकुजा, प्रियांक पांचाल, कुलदीप हुड्डा, रॉबिन बिष्ट, राजेश बिश्नोई, शेल्डन जैक्सन।

रॉयल राइडर्स पंजाब - चेतेश्वर पुजारा, थिसारा परेरा, ऋषि धवन, एंजेलो परेरा, चतुरंगा डी सिल्वा, ट्रेवोन ग्रिफिथ, सीकुगे प्रसन्ना, असगर अफगान, मार्क डानयाल, विलियम पर्किंस, अनुरीत सिंह, फरमान अहमद, अयान खान, एम.एस शहजाद, पवन सुयाल, सरुल कंवर, आफताब आलम, समीउल्लाह शिनवारी।

कोणार्क सूर्या ओडिशा - आर अश्विन, बेन डंक, रॉस टेलर, पीयूष चावला, चंद्रपाल हेमराज, मिगुएल कमिंस, जर्मेन ब्लैकवुड, लसिथ लक्षण, केनर लुईस, जेसल करिया, रयाद एमरिट, अंकित सिंह राजपूत, सुरैन ठाकर, अक्षय वाखरे, इम्तियाज अहमद, विकास टोकस, मोनू कुमार, ऋतुराज राजीव सिंह, जुनैद सिद्दीकी, मलिंडा पुष्पकुमारा, चिराग गांधी।

साउथर्न सुपर स्टार्स - हरभजन सिंह, मार्टिन गुप्टिल, दिनेश कार्तिक, सौरभ तिवारी, दिलशान मुनवीरा, वकारुल्लाह इशाक, हामिद हसन, सरबजीत लड्डा, सिद्धार्थ त्रिवेदी, राहुल यादव, सुदीप त्यागी।

ये भी पढ़ें

PSL 2026 के शेड्यूल का पीसीबी ने किया ऐलान, 26 मार्च से होगा आगाज तीन मई को खेला जाएगा फाइनल

वर्ल्ड कप जीतने के बाद फिल्मी स्टाइल में घर पहुंचे शिवम दुबे, सफर के दौरान जानें किसे दिया धोखा

Latest Cricket News