1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप जीतकर फ्लाइट की जगह ट्रेन से घर क्यों गए शिवम दुबे, वो भी 3 AC में? बीच रास्ते आईं कई मुश्किलें

वर्ल्ड कप जीतकर फ्लाइट की जगह ट्रेन से घर क्यों गए शिवम दुबे, वो भी 3 AC में? बीच रास्ते आईं कई मुश्किलें

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 11, 2026 11:58 am IST,  Updated : Mar 11, 2026 09:01 pm IST

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जिताने में शिवम दुबे का भी अहम योगदान रहा, जिसमें उन्होंने फाइनल मुकाबले के बाद अहमदाबाद से मुंबई अपने घर वापस लौटने के लिए कोई फ्लाइट नहीं मिलने पर उन्होंने ट्रेन से सफर करने का फैसला लिया।

Shivam Dube- India TV Hindi
शिवम दुबे Image Source : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम करने में कामयाब हासिल की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के खिताबी मैच में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड की टीम से था, जिसे वह 96 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रहे। भारतीय टीम के लिए इस टूर्नामेंट को जिताने में सभी खिलाड़ियों ने अहम भूमिका अदा की जिसमें एक नाम ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे का भी शामिल है। वहीं अहमदाबाद में जीत के बाद शिवम दुबे को अपने घर वापस जाने की जल्दी थी, जिसके लिए उन्हें उस समय कोई फ्लाइट तो नहीं मिली जिसके बाद दुबे ने मुंबई जाने के लिए ट्रेन का सफर करने का फैसला लिया।

एसी 3 टियर की टिकट बुक कर, मुंह छिपाकर स्टेशन पहुंचे दुबे

शिवम दुबे की पत्नी अंजुम भी वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने के लिए अहमदाबाद पहुंची थी, जिसके बाद वह भी मुंबई उनके साथ वापस लौटी जिसमें उनका एक दोस्त भी साथ था। इंडियन एक्सप्रेस को दिए बयान में शिवम दुबे ने बताया कि उन्होंने अपनी पहचान को छुपाने के लिए टोपी, मास्क और फुल स्लीव टी-शर्ट पहनी थी, जिसमें वह ट्रेन के रवाना होने से ठीक 5 मिनट पहले उसके अंदर पहुंचे थे। दुबे ने बताया कि वह ट्रेन के अंदर पहुंचने के बाद सीधे अपर बर्थ में जाकर लेट गए और खुद को कंबल से छुपा लिया। वहीं उनके लिए सबसे मुश्किल समय तब आया जब टीटी टिकट चेक करने के लिए वहां पहुंचा।

टीटी ने शिवम दुबे का नाम देखते ही उनकी पत्नी से पूछा कि क्रिकेटर? इस पर उनकी पत्नी ने जवाब दिया कि नहीं-नहीं, वह यहां कहां से आएगा? दुबे की पत्नी का जवाब सुनने के बाद टीटी वहां से आगे बढ़ गया। इस तरह से दुबे ने अहमदाबाद से मुंबई की 8 घंटे का ट्रेन का सफर बिताया और अपनी पहचान को छिपाए रखा।

मुंबई पहुंचने से पहले पुलिस से मांगी मदद

मुंबई पहुंचने से पहले शिवम दुबे ने पुलिस से मदद मांगी ताकि वह अपने घर तक आराम से पहुंच सके। दुबे को बोरीवली स्टेशन पर उतरना था, जहां से बाहर निकलना दिन के उजाले में उनके लिए आसान नहीं था। ऐसे में भगदड़ जैसी स्थिति ना बने इसके लिए उन्होंने पुलिस से मदद मांगी जिसमें वह भी हैरान रह गई कि वर्ल्ड कप जिताने वाला खिलाड़ी फ्लाइट से नहीं बल्कि ट्रेन से वापस आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा देते हुए स्टेशन से बाहर निकाला और घर पहुंचाया।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: सीजन के पहले ही मुकाबले में होगा बड़ा धमाका, इन दो टीमों के बीच मैच

AFG vs SL लिमिटेड ओवर्स सीरीज को अनिश्चितकाल के लिए टाला गया, मिडिल ईस्ट के हालात बने बड़ी वजह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल