1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PSL 2026 के शेड्यूल का पीसीबी ने किया ऐलान, 26 मार्च से होगा आगाज तीन मई को खेला जाएगा फाइनल

PSL 2026 के शेड्यूल का पीसीबी ने किया ऐलान, 26 मार्च से होगा आगाज तीन मई को खेला जाएगा फाइनल

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 11, 2026 01:03 pm IST,  Updated : Mar 11, 2026 01:03 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फ्रेंचाइजी आधारित अपनी टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है, जिसमें इसका पहला मैच 26 मार्च को खेला जाएगा, तो वहीं फाइनल मुकाबला तीन मई को होगा।

Pakistan Super League- India TV Hindi
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 Image Source : AFP

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आखिरकार अपनी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस बार सीजन का पहला मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें फाइनल मैच तीन मई को होगा। 39 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में फाइनल सहित कुल 44 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 2 नई टीमों के शामिल होने से मैचों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

पीएसएल 11वें सीजन के मुकाबले पाकिस्तान के 6 शहरों में होंगे

पाकिस्तानी सुपर लीग के इतिहास में पहले 10 सीजन में कुल 6 टीमें खेल रही थी, जिसके बाद अब इसमें हैदराबाद किंग्समेन और रावलपिंडी पिंडीज इसमें दो नई टीमें शामिल हुई हैं। वहीं पीएसएल 11वें सीजन के मुकाबले पाकिस्तान के 6 शहरों में होंगे जिसमें कराची, लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी के अलावा फैसलाबाद और पेशावर में इस बार पीएसएल के मैच खेले जाएंगे। पेशावर का इमरान खान क्रिकेट स्टेडियम जहां पर अब तक एक भी मैच नहीं खेला गया वहां लंबे समय के बाद 28 मार्च को पेशावर जालमी और रावलपिंडी पिंडीज के बीच में मुकाबला खेला जाएगा। सभी टीमों को ग्रुप स्टेज में आगामी सीजन में कुल 10 मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा। पीएसएल 11वें सीजन का पहला मैच 26 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच में होगा।

ग्रुप स्टेज के मुकाबलों का अंत अप्रैल महीने के आखिर में होगा। वहीं इसके बाद पहला टॉप-2 पर रहने वाली दो टीमों के बीच 28 अप्रैल को पहला क्वालीफायर मैच होगा, जबकि 29 अप्रैल को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। वहीं एक मई को दूसरा एलिमिनेटर मैच होगा तो वहीं तीन मई को खिताबी मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

यहां पर देखिए PSL 2026 का पूरा शेड्यूल

दिन मैच जगह
26 मार्च लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन लाहौर
27 मार्च क्वेटा ग्लेडिएटर्स बनाम कराची किंग्स लाहौर
28 मार्च पेशावर जालिमी बनाम रावलपिंडी पिंडीज पेशावर
28 मार्च मुल्तान सुल्तान बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड लाहौर
29 मार्च क्वेटा ग्लेडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन लाहौर
29 मार्च लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स लाहौर
31 मार्च इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जालिमी रावलपिंडी
1 अप्रैल मुल्तान सुल्तान बनाम हैदराबाद किंग्समेन मुल्तान
2 अप्रैल इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम क्वेटा ग्लेडिएटर्स रावलपिंडी
2 अप्रैल रावलपिंडी पिंडीज बनाम कराची किंग्स रावलपिंडी
3 अप्रैल मुल्तान सुल्तान बनाम लाहौर कलंदर्स मुल्तान
4 अप्रैल रावलपिंडी पिंडीज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड रावलपिंडी
5 अप्रैल मुल्तान सुल्तान बनाम क्वेटा ग्लेडिएटर्स मुल्तान
6 अप्रैल मुल्तान सुल्तान बनाम रावलपिंडी पिंडीज मुल्तान
8 अप्रैल हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जालिमी पेशावर
9 अप्रैल लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड फैसलाबाद
9 अप्रैल कराची किंग्स बनाम पेशावर जालिमी कराची
10 अप्रैल क्वेटा ग्लेडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडीज कराची
11 अप्रैल पेशावर जालिमी बनाम लाहौर कलंदर्स फैसलाबाद
11 अप्रैल कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंंग्समेन कराची
12 अप्रैल हैदराबाद किंग्समेन बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड कराची
13 अप्रैल पेशावर जालिमी बनाम मुल्तान सुल्तान फैसलाबाद
15 अप्रैल पेशावर जालिमी बनाम क्वेटा ग्लेडिएटर्स फैसलाबाद
16 अप्रैल हैदराबाद किंग्समेन बनाम रावलपिंडी पिंडीज फैसलाबाद
16 अप्रैल कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड कराची
17 अप्रैल लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लेडिएटर्स फैसलाबाद
18 अप्रैल लाहौर कलंदर्स बनाम रावलपिंडी पिंडीज फैसलाबाद
19 अप्रैल मुल्तान सुल्तान बनाम कराची किंग्स लाहौर
19 अप्रैल क्वेटा ग्लेडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन लाहौर
21 अप्रैल लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लेडिएटर्स लाहौर
21 अप्रैल रावलपिंडी पिंडीज बनाम मुल्तान सुल्तान रावलपिंडी
22 अप्रैल कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन लाहौर
22 अप्रैल पेशावर जालिमी बनाम मुल्तान सुल्तान रावलपिंडी
23 अप्रैल लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स लाहौर
24 अप्रैल इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जालिमी रावलपिंडी
25 अप्रैल क्वेटा ग्लेडिएटर्स बनाम कराची किंग्स लाहौर
25 अप्रैल लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन लाहौर
26 अप्रैल रावलपिंडी पिंडीज बनाम पेशावर जालिमी रावलपिंडी
26 अप्रैल इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तान रावलपिंडी
23 अप्रैल रावलपिंडी पिंडीज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड रावलपिंडी
28 अप्रैल क्वालीफायर रावलपिंडी
29 अप्रैल एलिमिनेटर-1 लाहौर
एक मई एलिमिनेटर-2 लाहौर
3 मई फाइनल लाहौर

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया के विजेता खिलाड़ियों के लिए BCCI ने बनाया खास प्लान, इस दिन होगा सम्मान समारोह

IPL 2026: सीजन के पहले ही मुकाबले में होगा बड़ा धमाका, इन दो टीमों के बीच मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल