1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लुंगी एनगिडी ने रच दिया टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास, बन गए अपने देश के नंबर 1 बॉलर

लुंगी एनगिडी ने रच दिया टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास, बन गए अपने देश के नंबर 1 बॉलर

Lungi Ngidi Record: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रयान बर्ल का विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वो अपने देश के लिए T20I में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं।

Lungi Ngidi- India TV Hindi
Image Source : AP लुंगी एनगिडी

Lungi Ngidi Scripts History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 51वां मैच जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने नया इतिहास रच दिया है। वह साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने तबरेज शम्सी को पीछे छोड़ दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में लुंगी एनगिडी ने एक विकेट अपने नाम किया।

लुंगी एनगिडी ने साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास

इस मुकाबले में लुंगी एनगिडी ने अपने कोटे के दूसरे ओवर में जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज रयान बर्ल का विकेट लिया। एनगिडी ने उन्हें LBW करके आउट किया। इस एक विकेट के साथ ही अब लुंगी एनगिडी साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में 90 विकेट दर्ज हो गए हैं। वहीं तबरेज शम्सी के नाम इस फॉर्मेट में 70 मैचों में 89 विकेट दर्ज हैं।

साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर कगिसो रबाडा का नाम है। रबाडा ने टी20 इंटरनेशनल में 78 मैचों में 82 विकेट चटकाए हैं। पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन का नाम चौथे नंबर पर है। उन्होंने 47 मैचों में 64 विकेट हासिल किए थे। इमरान ताहिर का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है, उन्होंने 35 मैचों में 61 विकेट हासिल किए थे।    

साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • लुंगी एनगिडी - 90 विकेट
  • तबरेज शम्सी - 89 विकेट
  • कगिसो रबाडा - 82 विकेट
  • डेल स्टेन - 64 विकेट
  • इमरान ताहिर - 61 विकेट

जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे मैच की बात करें तो वहां सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाने में कामयाब रही। सिकंदर रजा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 43 गेंदों में 73 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। साउथ अफ्रीका की तरफ से कोर्बिन बॉश और क्वेना मफाका ने दो-दो विकेट लिए।

यह भी पढ़ें 

IND vs WI Pitch Report: ईडन गार्डन में बरसेंगे रन या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, कैसा रहेगा पिच का मिजाज

IND vs WI: भारत के सामने वेस्टइंडीज की कड़ी चुनौती, क्या कोलकाता में बारिश बनेगी विलेन?

Latest Cricket News