1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DC vs RCB: क्या आज का मैच नहीं खेल रहे लुंगी एंगिडी? स्टार गेंदबाज की फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट

DC vs RCB: क्या आज का मैच नहीं खेल रहे लुंगी एंगिडी? स्टार गेंदबाज की फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट

IPL 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर आई है। दिल्ली के स्टार गेंदबाज की चोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Lungi Ngidi- India TV Hindi
Image Source : AP लुंगी एंगिडी

Lungi Ngidi injury update: IPL 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोट के चलते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अहम मुकाबले से बाहर हो गए हैं, जिससे दिल्ली की गेंदबाजी पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। लुंगी एंगिडी पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच के दौरान बुरी तरह गिर गए थे, जिससे उनके सिर और गर्दन में गंभीर चोट आई थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि, राहत की बात यह रही कि अब उनकी हालत स्थिर है और वह टीम के साथ जुड़ चुके हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 27 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में एंगिडी टीम का हिस्सा नहीं हैं। लगातार दो हार झेल चुकी दिल्ली की टीम इस मैच में वापसी की कोशिश कर रही है, खासकर पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ 264 रन बनाने के बावजूद हार के बाद।एनगिडी की जगह आज के मैच में काइल जैमीसन को मौका दिया गया है, जो इस फ्रेंचाइजी के लिए अपना डेब्यू कर रहे हैं।

कप्तान अक्षर पटेल ने की पुष्टि

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस के दौरान एंगिडी की गैरमौजूदगी की पुष्टि की। टीम में कुल तीन बदलाव किए गए हैं। मुकेश कुमार और पाथुम निसांका को बाहर किया गया है, जबकि साहिल परख ने अपना IPL डेब्यू किया है और काइल जैमीसन को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा दुष्मंथा चमीरा भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। टॉस के समय अक्षर पटेल ने कहा कि एंगिडी आज अपनी चोट के कारण बाहर हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, एंगिडी कम से कम दो मैचों से बाहर रह सकते हैं। वह ना सिर्फ इस मैच, बल्कि 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले में भी नहीं खेल पाएंगे।

RCB को भी लगा झटका

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरी है, लेकिन इंग्लैंड के ओपनर फिल सॉल्ट एक बार फिर चोट के कारण टीम से बाहर हैं। वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में भी नहीं खेले थे। हालांकि, एक अन्य इंग्लिश खिलाड़ी जैकब बेथेल को इस सीजन दूसरा बारी खेलने का मौका मिला है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: साहिल परख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुश्मंता चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन, काइल जेमिसन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पड़िक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख डार।

यह भी पढ़ें:

VIDEO: 'भाई मैं फोटो खिंचवाने के पैसे लेता हूं', वैभव सूर्यवंशी ने रखी ऐसी डिमांड, मासूम फैंस रह गए हैरान

KKR के युवा स्टार पर IPL का कड़ा एक्शन, आउट होने के बाद गुस्से में मैदान पर की थी ये हरकत

Latest Cricket News