1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: 'भाई मैं फोटो खिंचवाने के पैसे लेता हूं', वैभव सूर्यवंशी ने रखी ऐसी डिमांड, मासूम फैंस रह गए हैरान

VIDEO: 'भाई मैं फोटो खिंचवाने के पैसे लेता हूं', वैभव सूर्यवंशी ने रखी ऐसी डिमांड, मासूम फैंस रह गए हैरान

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 27, 2026 04:18 pm IST,  Updated : Apr 27, 2026 04:18 pm IST

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से लगातार रन आ रहे हैं। अब राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज की नजरें पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में बड़ी पारी खेलने पर टिकी हैं।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AFP

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी जहां एक तरफ मैदान पर अपने बल्ले से धमाल मचा रहे हैं, वहीं मैदान के बाहर भी उनका एक मजेदार अंदाज सुर्खियां बटोर रहा है। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने हाल ही में एयरपोर्ट पर फैंस के साथ ऐसा मजाक किया, जिसे देखकर हर कोई मुस्कुरा उठा।

एयरपोर्ट पर बच्चों के साथ किया प्रैंक

राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के स्टार बल्लेबाज सूर्यवंशी इस सीजन लगातार शानदार पारियां खेलकर चर्चा में हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बच्चाों के साथ प्रैंक करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले एयरपोर्ट पर सूर्यवंशी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें कुछ बच्चे उनसे फोटो लेने के लिए आए। इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- भाई, मैं फोटो लेने का पैसा लेता हूं। सही बोल रहा हूं भाई। यह सुनकर बच्चे हैरान रह गए और वापस जाने लगे। तभी सूर्यवंशी ने उन्हें वापस बुलाया और कहा- मैं 100 रुपये लेता हूं, पूरे दोगे तो बोलो। इसके बाद एक बच्चे ने तुरंत 200 रुपये देने की पेशकश कर दी, जिसके बाद सूर्यवंशी ने खुलासा किया कि यह सिर्फ एक मजाक था। वैभव की ये बात सुनकर बच्चों के चेहरे पर राहत और मुस्कान दोनों आ गई। इस मजाकिया घटना का वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने एक्स पर शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

राजस्थान की नजरें छठी जीत पर

राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार की थी और पहले चार मैच जीते थे, लेकिन अब टीम मिड-सीजन में थोड़ी लड़खड़ाती नजर आ रही है। हालांकि, सूर्यवंशी की धमाकेदार पारियां लगातार उम्मीद जगा रही हैं, लेकिन टीम को जीत की राह पर लौटने के लिए सामूहिक प्रदर्शन की जरूरत है। पिछले सीजन में शानदार डेब्यू के बाद इस बार भी वैभव ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। हाल ही में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 57 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर टीम को 228/6 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, उनकी इस शानदार पारी के बावजूद टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

आगे की चुनौती

अब राजस्थान रॉयल्स का सामना पंजाब किंग्स से होना है, जहां कप्तान रियान पराग को आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करना होगा, क्योंकि वह खुद रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में पिछले सीजन से शानदार वापसी की है और इस बार टूर्नामेंट की सबसे संतुलित टीमों में से एक बनकर उभरी है।

यह भी पढ़ें:

मैच से पहले अचानक बदल गया कप्तान, किसे मिली पहली बार टीम की कमान

सूर्यकुमार यादव नहीं तो कौन बनेगा टीम इंडिया का अगला कप्तान, कहीं ये तो नहीं वो छिपा रुस्तम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल