1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव नहीं तो कौन बनेगा टीम इंडिया का अगला कप्तान, कहीं ये तो नहीं वो छिपा रुस्तम

सूर्यकुमार यादव नहीं तो कौन बनेगा टीम इंडिया का अगला कप्तान, कहीं ये तो नहीं वो छिपा रुस्तम

 Published : Apr 27, 2026 12:21 pm IST,  Updated : Apr 27, 2026 12:21 pm IST

सूर्यकुमार यादव को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं। क्या वे आगे कप्तान नहीं रहेंगे। अगर वे हटे तो कौन इस कुर्सी का सबसे मजबूत दावेदार हो सकता है।

suryakumar yadav and team india- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव और भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AFP

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2026 का आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। हालांकि ये बात भी सही है कि सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया फिर से विश्व विजेता तो बन गई, लेकिन खुद कप्तान का बल्ला उस तरह से नहीं चला, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। अभी भी सूर्या का बल्ला हल्ला नहीं बोल रहा है, बल्कि खामोश है। इस बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि सूर्या को कप्तानी से हटाया जा सकता है, तो सवाल है कि अगला कप्तान कौन हो सकता है। 

सूर्यकुमार यादव के बल्ले से नहीं बन रहे हैं रन

सूर्यकुमार यादव का बल्ला पूरी तरह से खामोश है। उन्होंने केवल डीसी के खिलाफ 51 रनों की पारी खेली उसके बाद फिर रन नहीं बन रहे हैं। हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि सूर्या बहुत छोटे स्कोर पर कम आउट हो रहे हैं। उन्हें शुरुआत तो मिल जाती है, लेकिन वे उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं। यही वजह है कि जहां उनकी टीम हार रही है और वे खुद भी निशाने पर आते जा रहे हैं। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें तैरनी शुरू हो गई कि सूर्या को भारत की टी20 कप्तानी से हटाया जा सकता है। 

सूर्या हटे तो हार्दिक पांड्या नहीं, श्रेयस अय्यर सबसे बड़े दावेदार

अब सूर्या कप्तान रहेंगे कि नहीं, इसका फैसला तो बीसीसीआई और सेलेक्शन कमेटी करेगी, लेकिन अगर उन्हें हटाया जाता है तो फिर कप्तानी कौन करेगा, ये बड़ा सवाल है। वैसे तो कुछ लोग हार्दिक पांड्या का भी नाम ले रहे हैं, लेकिन इसकी संभावना काफी कम है। उनकी कप्तानी में एमआई का क्या हाल है, ये सब देख ही रहे हैं। हार्दिक ने काफी पहले भारत की कप्तानी की है, लेकिन बाद में उन्हें हटा दिया गया। अब बीसीसीआई फिर से वहीं जाएगी, इसकी संभावना कम ही नजर आती है। इस बीच जो सबसे ​बड़ा दावेदार निकल कर आया है, वे श्रेयस अय्यर हैं। 

श्रेयस अय्यर एक और खिता​ब जीतने के रास्ते पर अग्रसर

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पीबीकेएस की टीम जिस तरह का खेल दिखा रही है, वो किसी से छिपा नहीं है। टीम ने इस सीजन एक भी मैच नहीं हारा है औ खिताब की प्रबल दावेदार भी मानी जा रही है। श्रेयस की ना केवल टीम जीत रही है, बल्कि खुद कप्तान भी आकर धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। श्रेयस भी उसी नंबर तीन और चार पर खेलते हैं, जहां सूर्यकुमार यादव खेलते हैं। वैसे सूर्या की उम्र अब करीब 35 साल की हो गई है, वहीं श्रेयस अय्यर 31 साल के हैं। यहां भी श्रेयस फिट बैठते हैं। देखना होगा कि ​बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी कप्तान को लेकर क्या कुछ फैसला करती है। 

यह भी पढ़ें 

IND vs SA: आज कितने बजे शुरू होगा आखिरी टी20 मुकाबला, टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल