World Test Championship: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, केवल एक के नाम 6 हजार से अधिक
World Test Championship: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, केवल एक के नाम 6 हजार से अधिक
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबले फिर से शुरू होने जा रहे हैं। जून में पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर जा रही है, जहां दो टेस्ट खेले जाएंगे, जो डब्ल्यूटीसी के हिस्सा हैं। इस बीच आपको जानना चाहिए कि अब तक इस आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं।
Published : Apr 27, 2026 09:53 am IST, Updated : Apr 27, 2026 09:53 am IST
1/6Image Source : getty
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबले फिर से शुरू होने जा रहे हैं। जून में पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर जा रही है, जहां दो टेस्ट खेले जाएंगे, जो डब्ल्यूटीसी के हिस्सा हैं। इस बीच आपको जानना चाहिए कि अब तक इस आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं। केवल एक ही बल्लेबाज है, जिसने छह हजार से अधिक रन बनाने में कामयाबी हासिल की है।
2/6Image Source : getty
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के जो रूट ने बनाए हैं। उन्होंने अब तक 74 मुकाबले खेलकर 6480 रन बनाए हैं। वे छह हजार से अधिक रन बनाने वाले अकेले बल्लेबाज हैं। रूट ने अब तक 23 शतक औ 22 अर्धशतक जमाए हैं। उनकी बराबरी तक पहुंचना काफी मुश्किल नजर आता है।
3/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ की बात की जाए तो वे इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। स्मिथ ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 59 मैच खेलकर 4564 रन बनाने में सफलता हासिल की है। स्मिथ ने इस टूर्नामेंट में 14 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं। वे 50 से भी अधिक के औसत से रन बना रहे हैं।
4/6Image Source : getty
मर्नस लाबुशेन का नाम तीसरे नंबर पर आता है। उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 58 मैच खेलकर 4484 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। मार्नस ने 11 शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं। मार्नस लाबुशेन का भी जलवा डब्ल्यूटीसी में दिखाई देता है।
5/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के ही ट्रेविस हेड का नाम इसके बाद आता है। हेड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 57 मैच खेलकर 3929 रन बनाए हैं। हेड ने 11 शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं। ट्रेविड हेड के आंकड़े भी डब्ल्यूटीसी में काफी अच्छे नजर आते हैं।
6/6Image Source : getty
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की बात की जाए तो वे नंबर 5 पर आते हैं। स्टोक्स ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 62 मैच खेलकर 3800 रन बनाए हैं। उनके नाम 8 शतक और 19 अर्धशतक हैं। स्टोक्स की टीम भले ही डब्ल्यूटीसी में फिसड्डी हो, लेकिन स्टोक्स ने बीच बीच में रन बनाए हैं, इसलिए वे यहां टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए हैं।