1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR के युवा स्टार पर IPL का कड़ा एक्शन, आउट होने के बाद गुस्से में मैदान पर की थी ये हरकत

KKR के युवा स्टार पर IPL का कड़ा एक्शन, आउट होने के बाद गुस्से में मैदान पर की थी ये हरकत

 Written By: Vanson Soral
 Published : Apr 27, 2026 03:46 pm IST,  Updated : Apr 27, 2026 03:46 pm IST

IPL 2026 के 38वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी कुछ इस तरह से आउट हुए, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया। अब IPL ने उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है।

Angkrish Raghuvanshi- India TV Hindi
अंगकृष रघुवंशी Image Source : AFP

Angkrish Raghuvanshi: IPL 2026 में 27 अप्रैल की रात लखनऊ में खेले गए रोमांचक मुकाबले के बाद अब एक नया विवाद सामने आ गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर बड़ा एक्शन हुआ है। LSG के खिलाफ मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर नाराजगी दिखाना उन्हें महंगा पड़ गया। दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में थर्ड अंपायर के विवादित फैसले का शिकार बने रघुवंशी को ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के तहत आउट दिया गया था। इस फैसले से नाराज होकर उन्होंने मैदान पर अपनी हताशा जाहिर की, जिसके चलते अब IPL ने सख्त कार्रवाई की है।

IPL ने जारी किया बयान

IPL के आधिकारिक बयान के मुताबिक, रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है। उन्हें IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 का दोषी पाया गया, जो मैच के दौरान उपकरणों या मैदान से जुड़े सामान के दुरुपयोग से संबंधित है।

IPL के बयान में कहा गया- अंगकृष रघुवंशी पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच नंबर 38 के दौरान खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए IPL आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है।

मैदान पर क्या हुआ था?

यह घटना KKR की पारी के पांचवें ओवर में हुई, जब रघुवंशी को ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के तहत आउट दिया गया। आउट होने के बाद उन्होंने गुस्से में अपने बल्ले से बाउंड्री कुशन पर जोरदार प्रहार किया और फिर हेलमेट को भी उसी अंदाज में डगआउट की ओर फेंक दिया।

IPL के बयान में आगे कहा गया- रघुवंशी को IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़ों या मैदान से जुड़े उपकरणों के दुरुपयोग से संबंधित है। यह घटना पांचवें ओवर में हुई, जब ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के तहत आउट दिए जाने के बाद रघुवंशी ने आक्रामक तरीके से अपने बल्ले से बाउंड्री कुशन पर प्रहार किया और बाद में हेलमेट को भी उसी अंदाज में डगआउट में फेंक दिया। रघुवंशी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया है।

मैच का हाल

अगर मुकाबले की बात करें तो यह मैच आखिरी गेंद तक रोमांच से भरा रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत दर्ज की। मैच के अंतिम क्षणों में LSG को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 7 रन चाहिए थे, तभी मोहम्मद शमी ने लॉन्ग-ऑफ के ऊपर छक्का जड़कर मुकाबले को सुपर ओवर में पहुंचा दिया, जहां KKR ने बाजी मार ली।

यह भी पढ़ें:

मैच से पहले अचानक बदल गया कप्तान, किसे मिली पहली बार टीम की कमान

सूर्यकुमार यादव नहीं तो कौन बनेगा टीम इंडिया का अगला कप्तान, कहीं ये तो नहीं वो छिपा रुस्तम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल