1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 सीरीज से ठीक पहले बाहर हो गया ये घातक खिलाड़ी, रिप्लेसमेंट का भी ऐलान

T20 सीरीज से ठीक पहले बाहर हो गया ये घातक खिलाड़ी, रिप्लेसमेंट का भी ऐलान

साउथ अफ्रीका की टीम इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है और अब टी20 इंटरनेशनल मैचों की बारी है। इस बीच लुंगी एंगिडी सीरीज से अचानक बाहर हो गए हैं।

lungi ngidi- India TV Hindi
Image Source : AP लुंगी एंगिडी

एक ओर जहां एक एशिया में इस वक्त एशिया कप का शोर है, वहीं साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें आपस में टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेल रही हैं। इस बीच साउथ अफ्रीका की टीम को अचानक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया गया है। टीम के लिए ये एक गहरे सदमे जैसा है।

लुंगी एंगिडी पूरी सीरीज हो गए हैं बाहर

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज हो चुका है। लेकिन इससे पहले कि पहला मैच हो पाता, साउथ अफ्रीका के लिए एक दुखद खबर सामने आ गई। पता चला कि पहले तो लुंगी एंगिडी ठीक थे, लेकिन सोफिया गार्डन्स में ट्रेनिंग के दौरान लंगी एंगिडी केा हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई। इसका जब स्कैन किया गया तो मामला गंभीर निकला और उसके बाद वे पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। लुंगी की​ गिनती आज की तारीख में दुनिया के टॉप तेज गेंदबाजों में होती है। 

नांद्रे बर्गर की हो गई टीम में एंट्री

इस बीच साउथ अफ्रीका की ओर से ऐलान किया गया है कि लुंगी एंगिडी जल्द ही वापस घर लौट जाएंगे, उनकी जगह टीम में नांद्रे बर्गर की एंट्री होने जा रही है। नांद्र बर्गर को भले ही पहले टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली हो, लेकिन अभी कुछ ही दिन पहले जब इंग्लैंड से वनडे सीरीज खेली जा रही थी, तब बर्गर उस टीम का हिस्सा थे, लेकिन अब वे इस सीरीज में खेलने के लिए तैयार हैं। हालांकि पहला मैच तो वे मिस कर जाएंगे, लेकिन पता चला है कि दूसरे मैच से पहले वे जरूर पहुंच जाएंगे और जरूरत पड़ी तो उसमें खेलते हुए भी दिखाई देंगे। 

तीन मैचों की सीरीज का ये है शेड्यूल

आपको याद दिला दें कि सीरीज का पहला मैच 10 तारीख को था। इसके बाद दूसरी मुकाबला 12 सितंबर को खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच14 सितंबर को खेला जाना है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी, इसके तीन मैच जीतकर साउथ अफ्रीका ने सीरीज अपने नाम की थी। हालांकि तीसरा मैच इंग्लैंड ने 342 रनों के भारी अंतर से अपने नाम किया था। अब देखना है कि टी20 सीरीज में कौन सी टीम बाजी मारती है। 

यह भी पढ़ें 

अपने ही घर पर शर्मसार हुई यूएई की टीम, इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में कभी नहीं देखा था ऐसा दिन

T20I में पारी की पहली ही बॉल पर छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, अब अभिषेक शर्मा की एंट्री

Latest Cricket News