T20I में पारी की पहली ही बॉल पर छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, अब अभिषेक शर्मा की एंट्री
T20I में पारी की पहली ही बॉल पर छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, अब अभिषेक शर्मा की एंट्री
एशिया कप के अपने पहले मुकाबले को टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। यूएई ने पहले बल्लेाबाजी करते हुए 57 रन बनाए थे, इसके जवाब में भारत ने केवल 4.3 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। अभिषेक शर्मा ने पारी की पहली बॉल पर छक्का मार दिया। ये ऐसा करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
Published : Sep 10, 2025 10:35 pm IST, Updated : Sep 10, 2025 10:35 pm IST
1/6Image Source : ap
एशिया कप के अपने पहले मुकाबले को टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। यूएई ने पहले बल्लेाबाजी करते हुए 57 रन बनाए थे, इसके जवाब में भारत ने केवल 4.3 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। अभिषेक शर्मा ने पारी की पहली बॉल पर छक्का मार दिया। ये ऐसा करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
2/6Image Source : ap
टी20 इंटरनेशनल में पारी की पहली ही बॉल पर छक्का लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। उन्होंने साल 2021 में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ ये काम किया था। तब रोहित शर्मा ने आदिल रशीद की पहली बॉल पर छक्का लगाने का काम किया था।
3/6Image Source : ap
इसके बाद ये काम यशस्वी जायसवाल ने किया। साल 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने हरारे में टी20 इंटरनेशनल मैच में पारी की पहली बॉल पर छक्का मारा था। तब जायसवाल के सामने सिकंदर रजा गेंदबाजी कर रहे थे।
4/6Image Source : getty
ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज संजू सैमसन हैं। संजू सैमसन ने साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ये काम किया था। संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल मैच की पारी की पहली बॉल पर जोफ्रा आर्चर को छक्का मारा था।
5/6Image Source : ap
अब इस लिस्ट चौथा नाम अभिषेक शर्मा का भी जुड़ गया है। अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में 10 सितंबर को दुबई में यूएई के खिलाफ पारी की पहली ही बॉल पर छक्का लगाया है। अभिषेक को पहली बॉल फेंकने के लिए यूएई के गेंदबाज हैदर अली आए थे।
6/6Image Source : ap
भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 का पहला मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल कर ली है। भारत ने जहां दो अंक हासिल कर लिए हैं, वहीं उसका नेट रन रेट भी काफी अच्छा हो गया है। ये आगे उसके काम आएगा। अब 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाएगा।