RCB vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2026 का 23वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 15 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। RCB की टीम इस सीजन अब तक तक जबरदस्त फॉर्म में दिखी है। इस सीजन बेंगलुरु को अब तक चार में से सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं लखनऊ की बात करें तो उनकी टीम ने अब तक दो मैच में हार का सामना किया है। इस बीच हम आपको बताएंगे कि RCB vs LSG मैच के दौरान बेंगलुरु की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है। हम आपको ये भी बताएंगे कि वहां की पिच पर किसे फायदा मिलेगा और टॉस की भूमिका इस मैच में कितनी अहम होगी?
रन चेज करने वाली टीम को चिन्नास्वामी में मिला है फायदा
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 102 मुकाबले खेले गए हैं। इन में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 44 मैच जीती है, जबकि 54 मैचों में यहां रन चेज करने वाली टीम ने बाजी मारी है। 4 मुकाबले यहां बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं। हालांकि, फैंस चाहेंगे कि इस मैच में बारिश बाधा ना बने। मौसम विभाग की रिपोर्ट में भी खुलासा हो गया है कि शाम के वक्त मैच के दौरान थोड़ी बहुत गर्मी रहेगी, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है।
टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला कर सकते हैं कप्तान
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में 54 मैचों में उन टीमों ने जीत दर्ज की हैं, जिन्होंने टॉस जीते हैं, जबकि 44 मैचों में टॉस हारने वाली टीम को जीत मिली है। ऐसे में टॉस की भूमिका बहुत अहम नहीं हो जाती, क्योंकि ये हाई स्कोरिंग ग्राउंड है और कोई भी स्कोर यहां सुरक्षित नहीं माना जाता। इसके पीछे का कारण ये है कि छोटा मैदान है और बाउंड्री बहुत छोटी हैं। शाम को ओस भी आ सकती है जिससे बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान यहां पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकता है।
पॉइंट्स टेबल में कहां है RCB और LSG की टीम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस सीजन अब तक चार में से तीन मैच जीत चुकी है। उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। RCB का नेट रन रेट (+1.148) बहुत अच्छा है। ऐसे में आज का मैच जीतकर RCB की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो उनकी टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें दो में जीत मिली और चार अंकों के साथ उनकी टीम सातवें नंबर पर है।
यह भी पढ़ें
ODI Cricket: शुरू होने जा रही है वनडे सीरीज, नोट कर लीजिए मैच शुरू होने का वक्त
RCB vs LSG: कौन जीतेगा आज का मैच, नंबर 3 और 7 के बीच शाम को होगी जंग
Latest Cricket News