वनडे क्रिकेट का अपना ही एक अलग मजा है। काफी वक्त के बाद एक और वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। तीन मैचों की सीरीज का आगाज 17 अप्रैल से होने जा रहा है। इसके बाद टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। इन मैचों का वक्त नोट कर लीजिए। मैच सुबह से शुरू होंगे, जो शाम तक चलेंगे। हम बात कर रहे है बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली सीरीज की।
BNS vs NZ: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के खेले जाएंगे मैच
न्यूजीलैंड की टीम बांग्लादेश के दौरे पर पहुंच चुकी है। वैसे तो न्यूजीलैंड के बहुत सारे क्रिकेटर इस वक्त भारत में हैं और इंडियन प्रीमियर लीग के मैच खेल रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी ये सीरीज होने जा रही है। हालांकि न्यूजीलैंड की जो टीम इस सीरीज के लिए चुनी गई है, वो बहुत मजबूत नजर नहीं रही है। वहीं बांग्लादेश अपनी ए टीम के साथ मैदान में उतरेगा। सीरीज का पहला मुकाबला 17 अप्रैल को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 20 अप्रैल को होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 23 अप्रैल को होगा। खास बात ये है कि भारत की बात करें तो सीरीज के मैच सुबह साढ़े दस बजे से खेले जाएंगे।
ICC Rankings के लिए अहम है ये सीरीज
ये सीरीज बांग्लादेश के लिए काफी अहम होने वाली है, क्योंकि टीम आईसीसी की वनडे रैंकिंग में काफी नीचे है। अगर टीम न्यूजीलैंड को पीट देती है तो उसके आगे आने की संभावना बनेगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम रैंकिंग में काफी अच्छा कर रही है, उसके पास अपनी स्थिति और मजबूत करने का मौका होगा। वनडे के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। इसका आगाज 29 अप्रेल से होगा, जो 2 मई तक चलेगी।
वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की क्रिकेट टीम: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्या सरकार, सैफ हसन, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदॉय, लिटन दास, अफिफ हुसैन, महिदुल इस्लाम अंकोन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा
वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम: टॉम लैथम (कप्तान), मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, निक केली, जेडन लेनोक्स, हेनरी निकोल्स, विलियम ओरोर्के, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग, बेन लिस्टर।
यह भी पढ़ें
साहिबजादा फरहान ने सुनाया सिक्स वाला किस्सा, जसप्रीत बुमराह ने बदल दी किस्मत
ODI World Cup 2027: T20I में होगी टक्कर, लेकिन आंखों में वनडे विश्व कप में खेलने का सपना