साहिबजादा फरफान आज की तारीख में पाकिस्तान के उभरते हुए क्रिकेटर माने जाते हैं। एशिया कप के दौरान भी उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी। साहिबजादा फरहान उस वक्त अचानक छा गए, जब उन्होंने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को छक्का लगाने का काम किया था। इसके बाद से लगातार लोग उनकी बात कर रहे हैं। इस बीच फरहान ने उन छक्कों को लेकर बात की है। जिसमें वे बात रहे हैं कि ये सब कुछ कैसे हुआ।
एशिया कप में हुआ था साहिबजादा फरहान और जसप्रीत बुमराह का आमना सामना
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने एशिया कप के दौरान भारत बनाम पाकिस्तान मैच में जसप्रीत बुमराह को तीन छक्के लगा दिए थे। ये काम इससे पहले दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था। हालांकि इसके बाद भी पाकिस्तानी टीम भारत से हार गई थी। एक नहीं, बल्कि भारत ने पाकिस्तान को उस टूर्नामेंट में तीन बार पटका था। फाइनल में भी भारत ने पाकिस्तान को हराकर ही खिताब अपने नाम किया था।
फरहार ने बुमराह के अलावा अक्षर पटेल और कुलदीप यादव का भी लिया नाम
इस बीच फरहान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि बुमराह जैसे गेंदबाज का सामना करना एक मुश्किल काम होता है। साहिबजादा फरहान ने न केवल बुमराह, बल्कि बाकी भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया बुमराह के अलावा अक्षर पटेल और कुलदीप यादव भी बेहतरीन गेंदबाज थे। लेकिन उन्होंने तय किया था कि शुरुआत जसप्रीत के साथ की जाए। फरहान ने बताया कि जब आप एक वर्ल्ड क्लास बॉलर के खिलाफ छक्के लगा देते हैं तो फिर इससे आत्मविश्वास आता है। इसके बाद किसी भी गेंदबाज की बॉल पर छक्का लगाया जा सकता है।
फरहान बोले, जसप्रीत बुमराह ने किया था काफी परेशान
साहिबजादा फरहान ने कहा कि बुमराह ने शुरू में उन्हें काफी परेशान किया। उनके खिलाफ स्लोअर, यार्कर और बाउंसर डाले गए। बुमराह जबरदस्त तरीके से बॉल को स्विंग करा रहे थे। ऐसे में उन्हें खेलना काफी मुश्किल काम होता है। लेकिन फिर भी आपको रन बनाने का रास्ता तो खोजना ही होता है। फरहान ने ये भी माना कि उस मैच के बाद उनकी किस्मत बदल गई और उनकी पहचान बन गई। इस पूरी बातचीत का एक वीडियो ईएसपीएन क्रिकइन्फो की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ खाता तक नहीं खोल पाए
एशिया कप के बाद फरहान एक बार फिर भारत के खिलाफ खेलने के लिए उतरे थे। टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था। इसमें वे डक पर आउट हो गए थे। पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने शून्य के स्कोर पर फरहान को आउट कर दिया था। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह के आने से पहले ही फरहान पवेलियन वापस जा चुके थे। अभी वे पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे हैं।
यह भी पढ़ें
ODI World Cup 2027: T20I में होगी टक्कर, लेकिन आंखों में वनडे विश्व कप में खेलने का सपना
विराट कोहली आज खेलेंगे या रहेंगे बाहर! आरसीबी के पास टेबल टॉप करने का मौका