आरसीबी की टीम इस साल के आईपीएल में भी अच्छा खेल दिखा रही है। टीम ने अब तक चार मैच खेले हैं, इसमें से उसे केवल एक ही में हार मिली है और बाकी तीन उसने जीते हैं। टीम अंक तालिका में भी तीसरे नंबर पर है। आज उसका मुकाबला एलएसजी से होगा, जो लगातार संघर्ष कर रही है। आज का मैच कौन सी टीम जीतेगी, इसकी संभावनाएं तलाशने की कोशिश करते हैं।
Rishabh Pant vs Virat Kohli: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा आज का मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज का मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहली बात तो यही है कि मैच बेंगलुरु में होगा, इसका फायदा आरसीबी यानी होम टीम को मिलता हुआ नजर आ सकता है। आरसीबी के पास एक से बढ़कर एक धाकड़ बल्लेबाज हैं, जो चौके और छक्कों की झड़ी लग सकते हैं। एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत हैं और आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं, लेकिन सभी के नजर स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पर होगी।
विराट कोहली, फिल साल्ट और रजत पाटीदार का जबरदस्त फार्म
आरसीबी के बल्लेबाज इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। विराट कोहली और फिल साल्ट टीम को अच्छी शुरुआत देते हैं, साथ ही रजत पाटीदार भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं, इससे टीम के लिए 200 का स्कोर पार करना मुश्किल काम नहीं होता। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल मिलाकर 6 मैच खेले गए हैं, इसमें से चार में आरसीबी और दो में एलएसजी की टीम जीती है। यानी यहां भी आरसीबी की टीम बाजी मारती हुई नजर आती है।
IPL Points Table: एलएसजी अंक तालिका में अभी सातवें नंबर पर
अब बात अगर एलएसजी की करें तो टीम संघर्ष कर रही है। टीम ने अब तक चार में से दो मैच जीते हैं और उसके पास केवल चार ही अंक हैं। टीम सातवें नंबर पर है। टीम की सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि वो लगातार अच्छा खेल नहीं दिखा पा रही है। मिचेल मार्श और एडन मारक्रम की जोड़ी बहुत ज्यादा देर तक बल्लेबाजी नहीं कर पा रही है। ऋषभ पंत भी कुछ खास फार्म में नहीं हैं। नीचे के क्रम के बल्लेबाज भी टीम के लिए ज्यादा योगदान नहीं दे पा रहे हैं।
Today match Prediction: आरसीबी की टीम जीत सकती है आज का मुकाबला
इस तरह से देखा जाए तो डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी का पलड़ा भारी लगता है। टीम की जीत की संभावना 60 से 65 फीसदी तक है, वहीं 40 प्रतिशत एलएसजी की जीत की संभावना है। हालांकि ये क्रिकेट है और कोई भी टीम कभी भी बाजी मार सकती है। एलएसजी ने इसी मैदान पर कुछ मैच जीते भी हैं।
यह भी पढ़ें
ODI Cricket: शुरू होने जा रही है वनडे सीरीज, नोट कर लीजिए मैच शुरू होने का वक्त
साहिबजादा फरहान ने सुनाया सिक्स वाला किस्सा, जसप्रीत बुमराह ने बदल दी किस्मत