1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs PBKS: कौन जीतेगा आज का आईपीएल मैच, मुंबई के वानखेड़े में कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

MI vs PBKS: कौन जीतेगा आज का आईपीएल मैच, मुंबई के वानखेड़े में कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

मुंबई इंडियंस क्या अपनी हार का सिलसिला आज तोड़ने में कामयाब होगी। क्या पंजाब किंग्स को इस सीजन की पहली हार मिल जाएगी। रोहित शर्मा आज का मैच खेलेंगे कि नहीं, ये आज के मैच के अहम सवाल हैं।

mumbai indians vs punjab kings- India TV Hindi
Image Source : AP मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल मैच

मुं​बई इंडियंस की टीम भले ही अब तक पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही हो, लेकिन पिछले कुछ सीजन उनके लिए अच्छे नहीं गए हैं। आज आईपीएल में मुंबई इंडियंस का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा, जो जबरदस्त खेल दिखा रही है। मैच शुरू हो, इससे पहले ये जानने की कोशिश करते हैं कि कौन सी टीम भारी पड़  सकती है और किस टीम की जीत की संभावना ज्यादा है।

IPL Today MI vs PBKS Match: आज शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला

आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला आज हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। जो शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे टॉस होगा। इस मैच को जीतकर जहां एक ओर पंजाब किंग्स की टीम फिर से पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमाना चाहेगी, वहीं मुंबई की कोशिश होगी कि अंक ​तालिका में नीचे से थोड़ा सा तो आगे निकला जाए, ताकि टॉप 4 में जाने की संभावना बनी रहे। 

PBKS in Points Table: पंजाब किंग्स की टीम नहीं हारी है एक भी मैच, अंक तालिका में तीसरे नंबर पर 

पहले बात करते हैं पंजाब किंग्स की, जो इस वक्त शानदार खेल दिखा रही है। टीम इस वक्त अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। उसने चार में से तीन मैच जीते हैं और उसके पास सात अंक हैं। केकेआर के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, इसलिए एक अंक मिला था। टीम अभी तक अजेय है और कोई भी मैच हारी नहीं है। पंजाब की खास बात ये है कि उनकी बल्लेबाजी में काफी गहराई है। दो युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या और प्रभ​सिमरन सिंह पारी का आगाज करते हैं, बीच में खुद कप्तान श्रेयस अय्यर आते हैं, साथ ही दुनिया के शानदार फिनिशर्स टीम में नजर आते हैं। साथ ही तेज और स्पिन गेंदबाजी का शानदार मिश्रण है, जो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी होता है। 

Mumbai Indians in Points Table: मुंबई की हो चुकी है हार की हैट्रिक, टीम नौवें स्थान पर 

मुंबई इंडियंस की बात करें तो सीजन का पहला मैच तो टीम ने जीत लिया था, लेकिन इसके बाद तीन मैच हारकर हैट्रिक टीम लगा चुकी है। चार मैचों में उसके पास केवल एक जीत है और दो ही अंक हैं। टीम अभी अंक तालिका में नौवें नंबर पर संघर्ष कर रही है। अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसमें कहा जा रहा है कि आज रोहित शर्मा का खेलना काफी मुश्किल है। सूर्यकुमार यादव भी रन नहीं बना पा रहे हैं। यहां तक टीम ही नहीं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह विकेट के लिए तरस रहे हैं। उन्हें चार मैचों के बाद भी अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। जो टीम को बैकफुट पर करता है। 

MI vs PBKS win Prediction: आज पंजाब की टीम पड़ सकती है मुंबई पर भारी

ऐसे में माना जा सकता है कि आज के मुकाबले में पंजाब की टीम भारी पड़ सकती है। लेकिन अगर मुंबई इंडियंस ने जवाबी हमला किया तो उसे उसी के घर में हराना कतई आसान नहीं होने वाला। इस तरह से पंजाब की जीत की संभावना 60 फीसदी है, वहीं मुंबई की टीम के लिए 40 प्रतिशत उम्मीद की जा सकती है। 

यह भी पढ़ें 

CSK को बीच IPL में लगा करारा झटका, स्टार खिलाड़ी हो गया अचानक बाहर

IPL Orange Cap: विराट कोहली ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा, पीछे रहे गए दुनियाभर के बल्लेबाज

Latest Cricket News