इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले के साथ हो रहा है। इस सीजन भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई बड़े खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा हैं। इसमें एक नाम दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड में शामिल पिछले सीजन अपने शानदार गेंदबाजी का जलवा दिखाने वाले मिचेल स्टार्क का भी है। हालांकि अभी तक स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ जुड़े नहीं हैं, जिसको लेकर अब उन्होंने अपने बारे में भारतीय मीडिया में कही जा रही बातों को लेकर भी प्रतिक्रिया दी और आलोचकों को आड़े हाथों लिया है।
मैं अभी रिहैब में हूं और मेरे कंधे व कोहनी में चोट है
मिचेल स्टार्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए फैंस को अपडेट दिया कि भारतीय मीडिया में मेरी राय और विचारों को जानने के बावजूद इस तरह बताया जा रहा है कि मैं अपने कंधे और कोहनी की चोट से उबरने पर काम कर रहा हूं और मैं अभी रिहैब में हूं। इसके बारे में मुझे ऑस्ट्रेलियाई गर्मियों के दौरान पता नहीं चला था इस तरह मेरे बारे में बयान दिए गए हैं। खिलाड़ियों के बारे में बहुत बुरी तरह से गलत जानकारी मुहैया कराई, जिसमें उन्हें कुछ ऐसे फैक्ट्स को लेकर दावा किया कि वह मेरे शरीर को मुझसे बेहतर जानते हैं। यह सब कहने के बीच मैं मानता हूं कि इस चोट के चलते मैं समय से दिल्ली कैपिटल्स के साथ नहीं जुड़ सका। मैं इस सीजन के शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हूं, जिसके लिए मैं दिल्ली कैपिटल्स के फैंस से माफी मांगना चाहता हूं और मैं अपनी फिटनेस को लेकर लगातार अपडेट भी देता रहूंगा।
पत्नी एलिसा हीली ने भी दिया था अपडेट
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की पत्नी और पूर्व महिला खिलाड़ी एलिसा हीली ने भी अपने पति की फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर अपडेट दिया था, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अभी गेंदबाजी भी नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे में वह अभी कोई मैच कैसे खेल सकते हैं। बता दें कि मिचेल स्टार्क ने पिछले आईपीएल सीजन में 14 मैचों में खेलते हुए 17 विकेट हासिल किए थे। वहीं वह दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग अटैक का अहम हिस्सा हैं ऐसे में उनका शुरुआती मैचों से बाहर होना ये टीम के लिए एक बड़ा झटका जरूर है।
ये भी पढ़ें
CSK को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं एमएस धोनी
RCB vs SRH: पहले ही मैच में बेंगलुरु को अपसेट कर सकती है हैदराबाद, इन 3 मामलों में काफी मजबूत है SRH
Latest Cricket News