A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs ENG: कपिल देव भी हो गए पीछे, मोहम्मद सिराज से अब सिर्फ 2 भारतीय गेंदबाज रह गए आगे

IND vs ENG: कपिल देव भी हो गए पीछे, मोहम्मद सिराज से अब सिर्फ 2 भारतीय गेंदबाज रह गए आगे

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट मैच 6 रनों से अपने नाम किया है और इसमें मोहम्मद सिराज सबसे बड़े नायक बनकर उभरे हैं।

mohammed siraj- India TV Hindi Image Source : GETTY मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है और उनकी घातक गेंदबाजी के आगे अंग्रेज बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्होंने अपने जोश, जज्बे और जुनून से भारतीय टीम को सीरीज में बराबरी करवाने में अहम भूमिका निभाई। पांचवें टेस्ट मैच में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश किया।

कपिल देव को सिराज ने किया पीछे

पांचवें टेस्ट की पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने चार विकेट और दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाए। मैच में कुल 9 विकेट लेकर वह प्लेयर ऑफ द मैच बन गए। सिराज के इंग्लैंड में 46 टेस्ट विकेट हो गए हैं। इसी के साथ उन्होंने इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कपिल देव को पीछे कर दिया है। कपिल के नाम इंग्लैंड में 43 टेस्ट विकेट दर्ज हैं।

ईशांत और बुमराह रह गए सिराज से आगे

इंग्लैंड में भारतीय बॉलर्स में मोहम्मद सिराज से टेस्ट विकेट लेने के मामले में आगे सिर्फ ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह ही हैं। बुमराह और ईशांत दोनों ने ही इंग्लैंड में टेस्ट में 51-51 विकेट हासिल किए हैं। सिराज ने इंग्लैंड ने 11 टेस्ट मुकाबले खेलते हुए 46 टेस्ट विकेट झटके हैं और इस दौरान उन्होंने दो बार पांच विकेट हॉल हासिल किया है।

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय बॉलर्स:

  • जसप्रीत बुमराह- 51 विकेट
  • ईशांत शर्मा- 51 विकेट
  • मोहम्मद सिराज- 46 विकेट
  • कपिल देव- 43 विकेट
  • मोहम्मद शमी- 42 विकेट

टेस्ट सीरीज में दिखाया दम

मोहम्मद सिराज इकलौते भारतीय तेज गेंदबाज रहे, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के पांचों मैच खेले और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर रहे। उन्होंने कुल 23 विकेट अपने नाम किए। सिराज ने हर मैच में अपनी जान झोंक दी और जब भी टीम को उनकी आवश्यकता हुई। वह हर मौके पर हाजिर रहे।

भारतीय टीम के लिए साल 2020 में किया था डेब्यू

मोहम्मद सिराज ने भारतीय टीम के लिए साल 2020 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह टीम के लिए गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी बने हुए हैं और उन्होंने 41 टेस्ट मैचों में कुल 123 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में उनके नाम पर 71 विकेट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 14 विकेट दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:

जो रूट ने बना दिया एक और अद्भुत वर्ल्ड रिकॉर्ड, ये तो किसी ने सोचा ही नहीं

सीरीज बराबर होने के बाद गदगद हुए कप्तान शुभमन गिल, इन दो प्लेयर्स की तारीफ में खोला दिल

Latest Cricket News