1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs BAN: इस खिलाड़ी को मिल गया नंबर-1 का ताज, टूटा शाकिब अल हसन का महारिकॉर्ड

IND vs BAN: इस खिलाड़ी को मिल गया नंबर-1 का ताज, टूटा शाकिब अल हसन का महारिकॉर्ड

भारत के खिलाफ मैच में एक विकेट लेते ही बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान ने कमाल कर दिया है और उन्होंने शाकिब अल हसन का रिकॉर्ड चकनाचूर किया है।

मुस्तफिजुर रहमान- India TV Hindi
Image Source : PTI Mustafizur Rahman

India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 एशिया कप 2025 में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान जेकर अली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को जीतने के लिए 169 रनों का टारगेट दिया है।

शाकिब अल हसन हो गए पीछे

मुस्तफिजुर रहमान ने भारतीय टीम के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का विकेट हासिल किया। इसी के साथ वह बांग्लादेश की टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रहमान के T20I क्रिकेट में 150 विकेट पूरे हो गए हैं। वह पहले ऐसे बांग्लादेशी प्लेयर बन गए हैं, जिन्होंने T20I क्रिकेट में 150 विकेट झटके हैं। उन्होंने शाकिब अल हसन का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। शाकिब ने बांग्लादेश के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 149 विकेट चटकाए थे। रहमान ने भारत के खिलाफ मैच में चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

बांग्लादेश के लिए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर:

बॉलर विकेट
मुस्तफिजुर रहमान 150
शाकिब अल हसन 149
तस्कीन अहमद 99
मेहदी हसन 61
शोरगुल इस्लाम 58

मुस्तफिजुर रहमान ने बांग्लादेश की टीम के लिए साल 2015 में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही वह टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 118 मैचों में कुल 150 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें दो पांच विकेट हॉल शामिल हैं।

अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारतीय टीम को शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने दमदार शुरुआत दी। इन दोनों प्लेयर्स ने पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की। अभिषेक ने 75 रन बनाए। वहीं गिल ने 29 रनों का योगदान दिया। अंत में हार्दिक पांड्या ने 29 गेंदों में 38 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय क्रिकेट टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें:

अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी से जड़ा अर्धशतक, T20I क्रिकेट में अब आगे सिर्फ 2 खिलाड़ी

6 छक्के लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने चकनाचूर किया कीर्तिमान, यूथ वनडे में निकल गए सबसे आगे

Latest Cricket News