Abhishek Sharma: भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2025 में सुपर-4 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान जेकर अली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने दमदार बल्लेबाजी की है और धमाकेदार अर्धशतक लगाया है।
अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 25 गेंदों में ही जड़ा अर्धशतक
अभिषेक शर्मा ने शुरुआती तीन ओवर्स में तो धीरे-धीरे रन बनाए, लेकिन एक बार उन्होंने लय पकड़ी, तो रनों की बरसात कर दी। उन्होंने पावरप्ले के छठे ओवर में मोहम्मद सैफुद्दीन को चार चौके मारे। अभिषेक ने सिर्फ 25 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया। बांग्लादेश के गेंदबाजों को समझ ही नहीं आया कि उन्हें गेंदबाजी कहां करें?
अभिषेक से खास मामले में अब सिर्फ रोहित और सूर्या हैं आगे
अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पांचवीं बार 25 या उससे कम गेंदों में फिफ्टी लगाई है। अब 25 या उससे कम गेंदों में अभिषेक से ज्यादा बार फिफ्टी सिर्फ रोहित शर्मा (6 बार) और सूर्यकुमार यादव (7 बार) ने लगाई हैं।
T20I मैचों में सबसे ज्यादा बार 25 या उससे कम गेंदों में फिफ्टी बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी
- सूर्यकुमार यादव- 7 बार
- रोहित शर्मा- 6 बार
- अभिषेक शर्मा - 5 बार
- युवराज सिंह- 4 बार
- केएल राहुल-3 बार
एशिया कप 2025 में कर रहे कमाल
अभिषेक शर्मा टी20 एशिया कप 2025 में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह लगातार दो मैचों में दो अर्धशतक लगा चुके हैं। जारी टूर्नामेंट के 5 मैचों में कुल 248 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं। अभिषेक ने हर मैच में भारतीय टीम को दमदार शुरुआत दी है और टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं। वह मौजूदा एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं।
अभिषेक शर्मा ने भारतीय टीम के लिए साल 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक 22 मैचों में कुल 783 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
एक जीत के बाद ही फूला नहीं समा रहा पाकिस्तानी खिलाड़ी, देखने लगा मुंगेरी लाल की तरह सपने
6 छक्के लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने चकनाचूर किया कीर्तिमान, यूथ वनडे में निकल गए सबसे आगे