1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एक जीत के बाद ही फूला नहीं समा रहा पाकिस्तानी खिलाड़ी, देखने लगा मुंगेरी लाल की तरह सपने

एक जीत के बाद ही फूला नहीं समा रहा पाकिस्तानी खिलाड़ी, देखने लगा मुंगेरी लाल की तरह सपने

 Published : Sep 24, 2025 08:45 pm IST,  Updated : Sep 24, 2025 08:51 pm IST

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार अंदाज में मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब इसके बाद ही पाकिस्तानी प्लेयर्स ट्रॉफी जीतने के सपने देखने लगे हैं। जबकि सुपर-4 में उन्होंने अभी एक ही मैच जीता है।

pakistan cricket team- India TV Hindi
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम Image Source : AP

पाकिस्तानी टीम ने टी20 एशिया कप 2025 में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला धमाकेदार अंदाज में 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। लेकिन अब इस जीत के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम बहुत ही ज्यादा आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आ रही है। ऑलराउंडर तलत हुसैन ने श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी से 2 विकेट अपने नाम किए थे। अब इसके बाद उन्होंने कहा कि उनकी टीम खिताब से दो जीत दूर है।

आलोचना को किया दरकिनार: तलत हुसैन

तलत हुसैन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले टीम में कोई मायूसी नहीं थी, लेकिन भारत से सुपर 4 का पहला मैच हारने के बाद किसी को अच्छा नहीं लग रहा था। यही वजह थी कि हमने इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हम पर कोई दबाव नहीं था। आलोचना हो रही थी लेकिन हमने उसे दरकिनार किया। कई बार अहम मुकाबले से पहले आलोचना टीम के लिए अच्छी नहीं होती।

तलत हुसैन के ट्रॉफी जीतने के अरमान

तलत हुसैन ने कहा कि टीम का माहौल बहुत अच्छा है। हम इतने लंबे समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। अच्छी बात यह है कि टीम मैनेजमेंट हमारे साथ है जबकि पहले खराब खेलने वालों को टीम से निकाल दिया जाता था। अब दो ही मैच बचे हैं और अच्छा खेलने पर ट्रॉफी हमारी होगी।

पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा

सुपर-4 में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें एक जीता है और एक मैच हारा है। दो अंकों के साथ उसका नेट रन रेट प्लस 0.689 है। अभी सुपर-4 में उसका एक मुकाबला बचा हुआ है, जो उसे 25 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। पाकिस्तान को एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंचने के लिए ये मैच जीतना बहुत ही जरूरी है। उसके फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं।

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN Live Cricket Score

6 छक्के लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने चकनाचूर किया कीर्तिमान, यूथ वनडे में निकल गए सबसे आगे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल