1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 2.52 करोड़ रुपए में खरीदी गई डॉन ब्रैडमैन की कैप, 78 साल पहले था पहना

2.52 करोड़ रुपए में खरीदी गई डॉन ब्रैडमैन की कैप, 78 साल पहले था पहना

डॉन ब्रैडमैन ने अपने दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को कई मैच जिताए थे और उन्होंने कुल 6996 रन बनाए थे। अब उनके द्वारा पहनी गई कैप को खरीदने के लिए मोटी रकम चुकाई गई है।

don bradman- India TV Hindi
Image Source : GETTY डॉन ब्रैडमैन

डॉन ब्रैडमैन की गिनती दुनिया के महान प्लेयर्स में होती है। उन्होंने अपने दौर में क्रिकेट की दुनिया में राज किया था और उन्हें देखकर कई युवा प्लेयर्स ने क्रिकेटर्स बनने की ठानी थी। अब 1946-47 की एशेज सीरीज के दौरान डॉन ब्रैडमैन द्वारा पहनी गई कैप को ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय संग्रहालय ने खरीदा था।

लगभग 2.52 करोड़ रुपए में खरीदी गई कैप

ESPNक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय संग्रहालय ने डॉन ब्रैडमैन की कैप को खरीदने के लिए मोटी कीमत चुकाई है और इसे AU$438,500 में खरीदी है। भारतीय पैसों में ये रकम लगभग 2.52 करोड़ (25291955.79 रुपए) होती है। संघीय सरकार ने इसकी आधी लागत का योगदान दिया है। ब्रैडमैन ने यह कैप 1946-47 की एशेज सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए पहनी थी, जो दूसरे विश्व युद्ध के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहली टेस्ट सीरीज खेली गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था और टेस्ट सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली थी।

टोनी बर्क ने की तारीफ

कला मंत्री टोनी बर्क ने कहा कि आपको शायद ही कोई ऐसा ऑस्ट्रेलियाई मिले जिसने महान डोनाल्ड ब्रैडमैन के बारे में न सुना हो, जो यकीनन अब तक के सबसे महान क्रिकेटर हैं। ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय संग्रहालय में उनकी कैप रखने से, हमारे देश आने वाले लोगों को हमारे खेल और इतिहास को करीब से जानने, जुड़ने का मौका मिलेगा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए जड़े कुल 29 टेस्ट शतक

डॉन ब्रैडमैन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में साल 1928 में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट मैचों में कुल 6996 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 29 शतक निकले। इस दौरान उन्होंने 13 अर्धशतक भी जड़े। खास बात ये रही है कि 52 टेस्ट मैचों के दौरान उनका औसत 99.94 रहा था। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 28067 रन बनाए और 117 शतक जड़े।

यह भी पढ़ें:

सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अभी तक सिर्फ एक ही भारतीय कर पाया ऐसा

एशिया कप में इस बार होगी इन दो खिलाड़ियों के बीच जंग, हार्दिक पांड्या की नजर नंबर वन पर

Latest Cricket News