न्यूजीलैंड सुपर स्मैश लीग में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स और ओटागो की टीम के बीच खेला गया मैच टाई रहा। आखिरी ओवर तक दोनों टीमों ने जीतने की पूरी कोशिश की, लेकिन अंत में सफलता किसी के भी हाथ नहीं लगी। ओटागो की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए। इसके बाद निर्धारित 20 ओवर्स में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की टीम भी 166 रन बना पाई। खास बात ये रही कि नॉर्दर्न की टीम ने मैच में दो बल्लेबाजों को रिटायर आउट करवा दिया। ऐसा पहली बार हुआ है, जब टी20 क्रिकेट के मैच में एक ही इनिंग में दो बल्लेबाज रिटायर आउट हो गए हों।
धीमी बल्लेबाजी के कारण ही रिटायर आउट हुए दोनों बल्लेबाज
नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की टीम के लिए केटाने क्लार्क और जो कार्टर ओपनिंग करने उतरे। ये दोनों टीम को मजबूत शुरुआत नहीं दिला पाए। इसके बाद ब्रेट हैम्पटन ने 30 गेंदों में 35 रन बनाए और अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पाए। फिर जेवियर बेल और जीत रावल ने क्रीज पर टिकने की कोशिश की, लेकिन इन दोनों प्लेयर्स ने बहुत ही धीमी बल्लेबाजी की।
रावल ने 28 गेंदों में 23 रन बनाए। वहीं बेल के बल्ले से 13 गेंदों में सिर्फ 9 रन ही निकले। जब ये दोनों प्लेयर्स तेजी के साथ रन बनाने में विफल साबित हो रहे थे। तभी इन दोनों प्लेयर्स को रिटायर आउट करवा दिया गया। जब बल्लेबाज अपनी मर्जी से पवेलियन लौट जाए, तो उसे रिटायर आउट माना जाता है।
मैच हो गया टाई
बाद में कप्तान बेन पोमारे ने 10 गेंदों में 20 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा। स्कॉट कुगलेइन ने 12 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के जड़े। लेकिन ये खिलाड़ी भी टीम को जीत नहीं दिला पाए और टीम 20 ओवर्स में कुल 166 रन ही बना पाई और मैच टाई हो गया।
मैक्स ने लगाया दमदार अर्धशतक
इससे पहले ओटागो की टीम के लिए मैक्स ने 42 गेंदों में 64 रन ठोके, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा। जैक बोएले ने 24 रन बनाए। जमाल टॉड के बल्ले से 32 रन निकले। टीम इन प्लेयर्स की वजह से ही 166 रन तक पहुंच पाई।
यह भी पढ़ें:
IPL से बाहर हुए मुस्तफिजुर रहमान, अब T20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए किया बड़ा कमाल
IPL 2026 से पहले RR के स्टेडियम पर लटकी तलवार, RCA ने BCCI के सामने लगाई गुहार
Latest Cricket News