Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 से पहले RR के स्टेडियम पर लटकी तलवार, RCA ने BCCI के सामने लगाई गुहार

IPL 2026 से पहले RR के स्टेडियम पर लटकी तलवार, RCA ने BCCI के सामने लगाई गुहार

IPL 2026 के शेड्यूल का अब तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन एक बड़ी खबर ने राजस्थान रॉयल्स के फैंस को परेशानी में डाल दिया है। राजस्थान रॉयल्स के वेन्यू को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Written By: Vanson Soral @VansonSoral
Published : Jan 04, 2026 08:56 pm IST, Updated : Jan 04, 2026 08:59 pm IST
Rajasthan Royals- India TV Hindi
Image Source : PTI राजस्थान रॉयल्स

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन को लेकर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन यानी RCA ने BCCI से अहम अपील की है। RCA ने सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम को IPL 2026 के लिए वेन्यू बनाए रखने का अनुरोध किया है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने BCCI ने भरोसा दिलाया है कि टूर्नामेंट से पहले सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम BCCI के दिशानिर्देशों, सरकारी नियमों और इंटरनेशनल मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएंगे।

राजस्थान सरकार द्वारा नियुक्त डीडी कुमावत की अध्यक्षता वाली एडहॉक कमेटी ने BCCI और IPL अधिकारियों को लेटर लिखकर यह साफ किया कि RCA राजस्थान रॉयल्स, BCCI और अन्य सभी हितधारकों के साथ मिलकर किसी भी समस्या का पेशेवर तरीके से समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सवाई मानसिंह स्टेडियम पर लटकी तलवार

RCA की ओर से भेजे गए इस लेटर में यह भी कहा गया है कि राजस्थान रॉयल्स की सभी चिंताओं का समाधान किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले खबर आई थी कि राजस्थान रॉयल्स ने SMS स्टेडियम के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कुछ आपत्तियां जताई थीं और अपने घरेलू मुकाबले पुणे में कराने के लिए महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन से संपर्क किया था।

लेटर में कहा गया है कि हमें जानकारी मिली है कि राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने सवाई मानसिंह स्टेडियम के बुनियादी ढांचे को लेकर कुछ चिंताएं जताई हैं और वैकल्पिक वेन्यू पर विचार करने का अनुरोध किया है। हालांकि, सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मानकों के महत्व को पूरी तरह स्वीकार किया जाता है, लेकिन यह स्पष्ट करना जरूरी है कि किसी सरकारी स्वामित्व वाले स्टेडियम का तकनीकी या सुरक्षा मूल्यांकन तय नियामक ढांचे के भीतर और संबंधित वैधानिक संस्थाओं के समन्वय से ही किया जाना चाहिए।

RR कहां खेलेगी अपने घरेलू मैच?

RCA ने यह भी साफ किया कि फ्रेंचाइजी द्वारा कराए गए कथित थर्ड-पार्टी आकलन की न तो उन्हें जानकारी थी और न ही वे इससे जुड़े थे। एसोसिएशन ने दो टूक कहा कि सवाई मानसिंह स्टेडियम पूरी तरह संरचनात्मक रूप से मजबूत और संचालन के लिहाज से सुरक्षित है। RCA ने यह भी याद दिलाया कि SMS स्टेडियम बीते करीब दो दशकों से IPL मुकाबलों की सफल मेजबानी करता रहा है और यहां कई घरेलू व इंटरनेशनल मैच भी बिना किसी बड़ी समस्या के आयोजित हो चुके हैं। अब इस पूरे मामले में BCCI और IPL प्रशासन के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं कि IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मुकाबले कहां खेलेगी।

RCA ने दिया भरोसा

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह लगातार घरेलू क्रिकेट मुकाबलों की सफल मेजबानी करता आ रहा है, जिसमें मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) के मैच भी शामिल हैं, जो इस समय जयपुर में खेले जा रहे हैं। RCA ने अपने पत्र में सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम की तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों को लेकर फिर से भरोसा जताया है। पत्र में यह भी बताया गया कि रोहित शर्मा की मौजूदगी वाले मुंबई के विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबलों में करीब 20 हजार दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे। इतने बड़े दर्शक वर्ग के बावजूद आयोजन पूरी तरह सुचारु और सुरक्षित रहा। RCA का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर चल रहे घरेलू टूर्नामेंट की सफल मेजबानी से SMS स्टेडियम की क्षमता और तैयारियां पूरी तरह साबित होती हैं।

यह भी पढ़ें:

UP वॉरियर्स ने किया कप्तान का ऐलान, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को सौंपी टीम की कमान

अगर पहले वनडे में नहीं खेले श्रेयस अय्यर, तो बदलेगा स्क्वाड; इस खिलाड़ी की एंट्री संभव, सामने आई रिपोर्ट

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement