Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अगर पहले वनडे में नहीं खेले श्रेयस अय्यर, तो बदलेगा स्क्वाड; इस खिलाड़ी की एंट्री संभव, सामने आई रिपोर्ट

अगर पहले वनडे में नहीं खेले श्रेयस अय्यर, तो बदलेगा स्क्वाड; इस खिलाड़ी की एंट्री संभव, सामने आई रिपोर्ट

Written By: Govind Singh @GovindS48617417 Published : Jan 04, 2026 07:37 pm IST, Updated : Jan 04, 2026 07:37 pm IST

श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है, जबकि चोटिल होने की वजह से वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेले थे।

shreyas iyer- India TV Hindi
Image Source : AP श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर की भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी हो गई हो, लेकिन उनके खेलने के लिए बीसीसीआई ने यह शर्त रख दी थी कि उनकी उपलब्धता सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक अय्यर तेजी के साथ ठीक हो रहे हैं और अगर किसी वजह से पहला मैच नहीं खेल पाते हैं, तो आखिरी दो या दो में से एक वनडे जरूर खेलेंगे। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर अय्यर पहला मैच नहीं खेलेंगे, तो उनकी जगह लेगा कौन? इसके बारे में ही जानकारी सामने आई है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक इस पूरे मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि वह पहले मैच में खेलने के लिए 99 प्रतिशत उपलब्ध हैं। अगर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को एक प्रतिशत इस बात का शक है कि क्या वह 100 ओवर का मैच खेल पाएंगे या नहीं, तो इसका पता विजय हजारे ट्रॉफी के मैचों में लग जाएगा।

विजय हजारे ट्रॉफी के मैचों में श्रेयस अय्यर का खेलना लगभग तय

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बात की पुष्टि की है कि श्रेयस अय्यर विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम से जुडेंगे। उनका 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में खेलना लगभग तय है। क्रिकबज की रिपोर्ट में यह बताया गया है कि अगर किसी कारणवश वह पहले वनडे मैच में खेलने के लिए क्लीयरेंस नहीं मिल पाता है, तो स्क्वाड में रुतुराज गायकवाड़ की एंट्री करवाई जाएगी। साथ में यह भी लिखा है कि इसके चांस बहुत ही कम हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में अय्यर को लगी थी चोट

स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में कैच लेते समय चोट लग गई थी। इसी वजह से वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में नहीं खेले थे। तब उनकी जगह नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए रुतुराज गायकवाड़ ही उतरे थे और उन्होंने दूसरे मैच में शतक लगाया था। इसके बाद गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में कमाल का खेल दिखाया था। लेकिन फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से सेलेक्टर्स ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

श्रेयस अय्यर वनडे मैच में लगा चुके पांच शतक

श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में साल 2017 में डेब्यू किया था और इसके बाद से उन्होंने 73 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 2917 रन निकले हैं, जिसमें पांच शतक और 23 अर्धशतक शामिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

बड़ी खबर! बांग्लादेश ने भारत में T20 वर्ल्ड कप खेलने से किया इनकार, BCB ने ICC को लिखा लेटर

कोहली के पास वीरेंद्र सहवाग को पीछे करने का सुनहरा मौका, शतक लगाते ही मिलेगा नंबर-1 का सिंहासन

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement