1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL से बाहर हुए मुस्तफिजुर रहमान, अब T20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए किया बड़ा कमाल

IPL से बाहर हुए मुस्तफिजुर रहमान, अब T20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए किया बड़ा कमाल

 Published : Jan 04, 2026 08:50 pm IST,  Updated : Jan 04, 2026 08:53 pm IST

मुस्तफिजुर रहमान ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में रंगपुर राइडर्स की टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है और टीम को जीत दिलाने में खास रोल प्ले किया है।

Mustafizur Rahman- India TV Hindi
मुस्फिजुर रहमान Image Source : PTI

BCCI के निर्देश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बाहर का रास्ता दिया था। इसके बाद से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पत्र लिखकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने मुकाबले भारत से बाहर करवाने की मांग आईसीसी के सामने रखी। मुस्तफिजुर को लेकर दोनों देशों के बीच क्रिकेट में भी तनाव बढ़ रहा है, जबकि रहमान इस समय बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं और वहां उन्होंने एक खास कमाल कर दिया है।

मुस्तफिजुर रहमान ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 400 विकेट

मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश प्रीमियर लीग में रंगपुर राइडर्स की तरफ से खेल रहे हैं और उन्होंने सिलहट टाइटंस के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया है और अपनी टीम रंगपुर को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की है। उन्होंने मैच में चार ओवर फेंकते हुए कुल 3 विकेट हासिल किए और सिलहट के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। मैच में तीन विकेट लेते ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे कर लिए। उनसे पहले बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने टी20 क्रिकेट में कुल 507 विकेट झटके थे।

शानदार गेंदबाजी में माहिर हैं मुस्तफिजुर रहमान 

मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश के लिए टी20 क्रिकेट में 400 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने हैं। उन्होंने अभी तक टी20 क्रिकेट में कुल 315 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान कुल 402 विकेट हासिल किए हैं। वह पारी की शुरुआत में बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं और काफी किफायती भी साबित होते हैं।

सिलहट टाइटंस के बल्लेबाज रहे फ्लॉप

बांग्लादेश प्रीमियर लीग के मैच में सिलहट टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 144 रन बनाए थे। मुस्तफिजुर रहमान और फहीम अशरफ के आगे सिलहट के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाए। बाद में रंगपुर राइडर्स की टीम के लिए लिटन दास (35 रन), काइल मेयर्स (31 रन), महमुदुल्लाह (34 रन) ने अच्छी पारियां खेली और टीम को जीत दिला दी। इन बल्लेबाजों की वजह से ही रंगपुर राइडर्स की टीम ने 18.5 ओवर्स में ही टारगेट हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें:

UP वॉरियर्स ने किया कप्तान का ऐलान, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को सौंपी टीम की कमान

अगर पहले वनडे में नहीं खेले श्रेयस अय्यर, तो बदलेगा स्क्वाड; इस खिलाड़ी की एंट्री संभव, सामने आई रिपोर्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल