A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: पाकिस्तान की हार से बौखलाया आसिम मुनीर, मोहसिन ​नकवी की हो सकती है PCB से छुट्टी

IND vs PAK: पाकिस्तान की हार से बौखलाया आसिम मुनीर, मोहसिन ​नकवी की हो सकती है PCB से छुट्टी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भारत से हार के बाद वहां पर हड़कंप मचा हुआ है। पाकिस्तानी सेना का चीफ आसिम मुनीर भी एक्शन में आता हुआ नजर आ रहा है। मोहसिन नकवी की पीसीबी चीफ की कुर्सी भी खतरे में नजर आ रही है।

Mohsin Naqvi and Asim Munir- India TV Hindi
Image Source : AP मोहसिन नकवी और आसिम मुनीर

पाकिस्तान में इस वक्त हड़कंप मचा हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप में भारत के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इसके बाद हाहाकार की स्थिति है। इस हार के बाद पाकिस्तानी सेना का चीफ आसिम मुनीर भी बुरी तरह से बौखलाया हुआ है। पता चला है कि मुनीर पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी से भी काफी नाराज है और उन्हें हटाया जा सकता है। साथ ही पीसीबी में चल रही धांधली की भी जांच कराने की बात सामने आई है। 

पूरे पाकिस्तान की ​​थी भारत के खिलाफ मुकाबले पर नजर

टी20 विश्व कप में एक बार फिर से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की फजीहत हुई है। भारतीय टीम ने 15 फरवरी को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से बुरी तरह से हराया था। इसके बाद जहां एक ओर टीम इंडिया ने लगातार तीन मैच जीतकर जहां एक ओर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली, वहीं पाकिस्तानी टीम अंक तालिका में यूएसए से भी नीचे चली गई है। इस पूरे मामले पर पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर की भी नजर थी। पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी पाकिस्तानी सरकार में गृह मंत्री भी हैं। 

मोहसिन नकवी की कुर्सी पर भी मंडराया खतरा, पीसीबी की हो सकती है जांच

अ​ब पता चला है कि सेना प्रमुख भारत से मिली इस हार के बाद बौखला गया है। जानकारी मिली है कि जल्द ही मोहसिन नकवी की पीसीबी चीफ के पद से हटाया जा सकता है। साथ ही पीसीबी के भीतर जो कुछ भी गड़बड़ी चल रही है, उसकी जांच कराई जा सकती है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी का भी बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इस बात की संभावना जरूर बनी हुई है। 

पिछले छह महीने में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की ये चौथी हार

पाकिस्तानी टीम पहली बार टीम इंडिया से नहीं हारी है। पिछले छह महीने में टी20 क्रिकेट में ये उसकी लगातार चौथी हार है। सितंबर में जब एशिया कप खेला गया ​था, उस वक्त भी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को लगातार तीन मैचों में पीटा था, उसके बाद ये सिलसिला यहां भी जारी है। टी20 विश्व कप के इतिहास में अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच 9 मुकाबले खेले गए हैं, इसमें से आठ मैच भारत ने जीते हैं और एक में ही पाकिस्तानी टीम जीत दर्ज कर पाई है। देखना होगा कि इस हार के बाद पाकिस्तान में क्या कुछ देखने के लिए मिलता है। 

यह भी पढ़ें 

IND vs PAK: पाकिस्तानी टीम ने अपने पीएम की भी सरेआम कराई बेइज्जती, मैच से पहले शहबाज शरीफ ने क्या कहा था

भारत से हार के बाद पाकिस्तान में हाहाकार, क्या इन प्लेयर्स की हो जाएगी टीम से छुट्टी, पूर्व खिलाड़ी ने उठा दिए सवाल

Latest Cricket News