A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के क्लब का हिस्सा बनी पाकिस्तानी टीम, वनडे में हासिल किया बड़ा मुकाम

PAK vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के क्लब का हिस्सा बनी पाकिस्तानी टीम, वनडे में हासिल किया बड़ा मुकाम

PAK vs AUS: पाकिस्तान की टीम अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, जिसका पहला मुकाबला रावलपिंडी के स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।

PAK vs AUS ODI Series- India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे मैच।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को शुरू होने में अब सिर्फ लगभग एक साल का समय बाकी है, जिसमें उससे पहले इस मेगा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 10 टीमों के पास अपनी तैयारियों को पुख्ता करने का अधिक समय नहीं बचा है। पाकिस्तान की टीम जिनका पिछले काफी समय से लगभग हर फॉर्मेट में बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला है वह अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मैच 30 मई को रावलपिंडी के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसमें पाकिस्तानी टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी जब टॉस करने के लिए मैदान पर उतरे तो उसी के साथ वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली जो उससे पहले सिर्फ भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम हासिल करने में कामयाब हो सकी थी।

वनडे में 1000 मैच खेलने वाली तीसरी टीम बनी पाकिस्तान

वनडे फॉर्मेट में अब तक सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने के रिकॉर्ड को देखा जाए तो वह भारतीय टीम के नाम पर है, जिसमें टीम इंडिया ने कुल 1075 वनडे मैचों में खेलते हुए 571 मैचों में जीत हासिल की है तो 450 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 10 मैच जहां टाई रहे हैं तो वहीं 44 मुकाबलों का कोई परिणाम नहीं निकल सका है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम है जो अब तक वनडे फॉर्मेट में कुल 1020 मैच खेल चुकी है और उसमें से उन्होंने 617 मैचों में जीत हासिल की है और 358 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 35 मैचों का जहां परिणाम नहीं निकल सका तो वहीं 9 मैच टाई रहे हैं। अब इस लिस्ट में पाकिस्तान तीसरे नंबर पर है जो 1000 वनडे मैच खेलने में कामयाब हो सकी है। पाकिस्तानी टीम ने इसमें से 527 मैचों में जीत हासिल की तो वहीं उन्हें 442 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाली टीमें

  • भारत - 1075 मैच
  • ऑस्ट्रेलिया - 1020 मैच
  • पाकिस्तान - 1000 मैच
  • श्रीलंका - 943 मैच
  • वेस्टइंडीज - 897 मैच

दोनों टीमों ने प्लेइंग 11 में एक-एक खिलाड़ी को दिया डेब्यू का मौका

रावलपिंडी के मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के पहले वनडे मैच में पाकिस्तानी टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 में 21 साल के बाएं हाथ के स्पिनर अराफात मिन्हास को वनडे में डेब्यू का मौका दिया है जो इससे पहले चार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग 11 में 19 के आक्रामक बल्लेबाज ओलिवर पाइक को वनडे में डेब्यू कराया जिसमें दोनों ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें

सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया से छुट्टी होना तय! वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री, BCCI का प्लान आया सामने

राजस्थान रॉयल्स के बाहर होने पर फूटा कुमार संगकारा का गुस्सा, इस खिलाड़ी के धोखा देने को लेकर उठाए सवाल

Latest Cricket News