1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राजस्थान रॉयल्स के बाहर होने पर फूटा कुमार संगकारा का गुस्सा, इस खिलाड़ी के धोखा देने को लेकर उठाए सवाल

राजस्थान रॉयल्स के बाहर होने पर फूटा कुमार संगकारा का गुस्सा, इस खिलाड़ी के धोखा देने को लेकर उठाए सवाल

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 30, 2026 04:08 pm IST,  Updated : May 30, 2026 04:08 pm IST

आईपीएल 2026 सीजन के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद राजस्थान के हेड कोच कुमार संगकारा का बड़ा बयान सामने आया।

Kumar Sangakkara And Sam Curran- India TV Hindi
कुमार संगकारा और सैम करन Image Source : AP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला 29 मई को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच में न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से अपने नाम करने के साथ फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया। वहीं इस मुकाबले में हार के बाद निराश राजस्थान रॉयल्स टीम के हेड कोच कुमार संगकारा का बड़ा बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम करन जो इस सीजन स्क्वाड का हिस्सा था उनका आखिरी समय में चोट का कारण बताकर बाहर होने को लेकर गुस्सा जाहिर किया है।

हम चाहते थे कि सैम करन हमारे लिए खेलें

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 सीजन के लिए सैम करन को चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड किया था, जिसके बाद सभी को उम्मीद थी कि वह इस पूरे सीजन खेलेंगे। हालांकि आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने से ठीक पहले सैम करन ने ग्रोइन इंजरी का कारण बताते हुए आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था। वहीं हाल में ही सैम करन ने इंग्लैंड में खेले जाने वाले घरेलू टी20 टूर्नामेंट टी20 ब्लास्ट में अपनी काउंटी टीम सरे के लिए तीन मुकाबले खेले हैं।

इसी को लेकर कुमार संगकारा ने कहा कि हमें बताया गया था कि सैम करन को ऐसी चोट लगी है जिसके कारण वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। लेकिन मैंने उन्हें सरे के लिए दो-तीन मैच खेलते हुए देखा है। यह बिल्कुल भी सही नहीं है। हमारी कोशिश थी कि वह इस सीजन हमारे लिए खेले लेकिन जब हमें जानकारी दी गई तो फिर हमने उनकी जगह पर दसुन शनाका को शामिल करने का फैसला लिया। इस मामले में कड़े नियम हमेशा आवश्यक होते हैं। बीसीसीआई ने भी इन स्थितियों को लेकर अपने नियम काफी सख्त रखे हुए हैं और खिलाड़ियों को चोट लगना खेल का हिस्सा है और यदि चोट वास्तव में गंभीर हो तो हम उसे समझते हैं।

हमारी टीम भी चोटों से प्रभावित रही

आईपीएल 2026 के सीजन में अधिकतर टीमें विदेशी खिलाड़ियों की चोटों से काफी प्रभावित दिखी जिसमें राजस्थान रॉयल्स का नाम भी शामिल है। इसी को लेकर कुमार संगकारा ने कहा कि शिमरन हेटमायर, एडम मिल्ने और क्वेना मफाका जैसे खिलाड़ी लगातार स्क्वाड का हिस्सा रहे। इन सभी प्लेयर्स को भले ही मुकाबले खेलने के अधिक मौके नहीं मिले लेकिन ये लगातार पूरे सीजन हमारे साथ बने रहे। मुझे लगता है कि कॉन्ट्रैक्ट को लेकर पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पालन हो सके, इससे सभी को फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें

IPL फाइनल से पहले कगिसो रबाडा ने मारी बाजी, पर्पल कैप पर किया कब्जा, भुवी छूटे पीछे

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया से जल्द आएगा बुलावा, दिग्गज क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल