1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया से छुट्टी होना तय! वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री, BCCI का प्लान आया सामने

सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया से छुट्टी होना तय! वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री, BCCI का प्लान आया सामने

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : May 30, 2026 05:05 pm IST,  Updated : May 30, 2026 05:05 pm IST

एशियन गेम्स 2026 के लिए बीसीसीआई ने 30 मई को क्रिकेट के इवेंट को लेकर भारतीय ओलंपिक संघ को 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट को सौंप दिया है, जिसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल है।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP

भारतीय टीम का आने वाले महीनों में शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है, जिसमें 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले एशियन गेम्स में भी टीम इंडिया हिस्सा लेगी। इस बार एशियन गेम्स का आयोजन जापान के आइची-नागोया में होगा जिसमें क्रिकेट के इवेंट के मुकाबले 24 सितंबर से तीन अक्टूबर के बीच में खेले जाएंगे। इसको लेकर अभी से बीसीसीआई ने प्लानिंग शुरू कर दी है जिसमें उन्होंने 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट 30 मई को भारतीय ओलंपिक संघ को सौंप दी है जिसमें टीम इंडिया के मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल नहीं है। वहीं इस लिस्ट में कई सीनियर खिलाड़ी जरूर शामिल हैं।

वैभव सूर्यवंशी को भी संभावित प्लेयर्स लिस्ट में मिली जगह

एशियन गेम्स के लिए बीसीसीआई ने जो 30 संभावित भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट को आईओए को सौंपी है उसमें समाचार न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार आईपीएल 2026 के सीजन में अपने बल्ले से कमाल दिखाने वाले 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है। इसके अलावा इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव को जहां जगह नहीं मिली है तो वहीं शुभमन गिल का नाम भी शामिल नहीं है। वहीं लिस्ट में मौजूद बड़े भारतीय स्टार खिलाड़ियों को लेकर बात की जाए तो उसमें जसप्रीत बुमराह के अलावा संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा का नाम शामिल है। ऐसे में कप्तान बनने की रेस में श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।

एशियन गेम्स के दौरान घर पर खेलनी है वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज

टीम इंडिया को सितंबर महीने के आखिर में जब एशियन गेम्स में क्रिकेट का इवेंट आयोजित किया जा रहा होगा तो उसी दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर तीन वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसमें 27 सितंबर से पहले वनडे और फिर 6 अक्टूबर से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। ऐसे में बीसीसीआई को एशियन गेम्स के साथ-साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ भी होने वाली सीरीज के लिए टीम का चयन करना होगा।

बीसीसीआई द्वारा दी गई आईओए को संभावित भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट

यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, आयुष बडोनी, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड, रवि बिश्नोई, शाहबाज अहमद, शिवम दुबे, विपराज निगम, हर्षित राणा, यश ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर।

ये भी पढ़ें

RR के बाहर होने के बाद वैभव सूर्यवंशी का पोस्ट हुआ वायरल, कहा- हमें फ्रस्ट्रेशन के साथ बैठना होगा

VIDEO: राजस्थान रॉयल्स का सफर खत्म होते ही वैभव सूर्यवंशी की आंखें हुई नम, डग आउट में रोते हुए आए नजर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल